search

पैक्स चुनाव की तारीखें घोषित, जमुई के चकाई में फरवरी को होगा मतदान, डेट जान लीजिए

LHC0088 4 day(s) ago views 760
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, सरौन (जमुई)। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार चकाई प्रखंड में पैक्स चुनाव की तैयारी ने गति पकड़ ली है। इसके तहत प्रखंड के आठ पैक्सों में अध्यक्ष और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के लिए आगामी 06 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7856 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मनीष आनंद ने चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 21 और 22 जनवरी को होगी। इसके बाद 24 और 27 जनवरी को स्क्रूटनी की जाएगी। मतदान 06 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगा।
बीडीओ ने जारी की अधिसूचना

मतगणना मतदान के तुरंत बाद, अर्थात 06 फरवरी को ही संपन्न कराई जाएगी। बीडीओ ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव हमारी प्राथमिकता है। इस बार मतदान केंद्रों का चयन 2021 के पैक्स चुनाव के आधार पर ही किया गया है। प्रखंड की पूरी टीम एकजुट होकर एक बेहतर और भयमुक्त वातावरण में इस चुनाव को सफल बनाने के लिए संकल्पित है। इस बार प्रखंड के कल्याणपुर, घुटवे, चौफला, बरमोरिया, बामदह, बोंगी, रामचंद्रडीह और सरौन पैक्स के लिए चुनाव होना है। इधर, चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही चकाई में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। सभी संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां अपने अपने क्षेत्र के तेज हो गई है।
बीडीओ ने तैयारी करने को कहा

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मनीष आनंद ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इसकी तैयारी को कहा है। इसके लिए लगातार बीडीओ खुद से मानिटरिंग कर रहे हैं। संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। चुनाव प्रक्रिया का अध्ययन किया जा रहा है। मतदाता सूची तैयार की जा रही है। चुनाव के दिन पुलिस की तैनाती केंद्रों पर रहेगी। इसके लिए अन्य प्रखंडों से भी पुलिस को यहां बुलाया जाएगा। साथ ही थाने को भीअलर्ट रहने को कहा गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148036

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com