search

Political News : कांग्रेस से नेताओं का होने लगा मोहभंग, 2023 में कांग्रेस का भविष्य आने लगा सामने

deltin55 2026-1-7 12:00:53 views 377

                       




बैतूल – Political News – कांग्रेस के स्वर्णिम समय में पार्टी संगठन में छोटे से छोटे पद के लिए हजारों-लाखों रुपए खर्च कर शक्ति प्रदर्शन होते रहे हैं। कांग्रेस(Congress) की गुटीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के छुटभैये से लेकर बड़े भैया तक अपने गुट के आकाओं की चरण वंदना करते हुए कांग्रेस(Congress) में पद पा लेते थे। लेकिन जब से राष्ट्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का शक्तिशाली रूप सामने आया है तब से कांग्रेस के नेताओं का धीरे-धीरे पार्टी से मोहभंग शुरू हो गया है। वर्ष 2014 के बाद हर छोटे से बड़े चुनाव में कांग्रेस की हार से आम कांग्रेसी तो निराश हुआ ही है। दिग्गज कांग्रेसियों ने भी भाजपा का दामन थामने में कोई शर्म महसूस नहीं करी है।





सत्ता से लेकर संगठन में कांग्रेस की दयनीय स्थिति





वर्ष 1996 से 2019 के लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस को हर बार लंबी हार का सामना करना पड़ा है। अब तो संसदीय स्तर का उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहा है। इसलिए कभी सरपंच स्तर के और कभी ब्लाक स्तर के नेता को कांग्रेस जबरन लोकसभा उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार रही है। इसी तरह से 2003 से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से बाहर है। 2018 में 15 महीने की कांग्रेस सरकार अवश्य बनी लेकिन यहां भी गुटबाजी ले डूबी। सहकारी क्षेत्र, पंचायत क्षेत्र और नगरीय निकायों में भी कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है इसलिए अब धीरे-धीरे कांग्रेस से जिले के बड़े नेताओं का भी मोहभंग होता जा रहा है।





इस्तीफों की लगी झड़ी, गुटबाजी बढ़ी





जैसे-जैसे कांग्रेस जिले में नीचे जा रही है। वैसे-वैसे लोग बहाने बनाकर कांग्रेस संगठन के पदों से नैतिकता की आड़ में इस्तीफा देते हुए भविष्य में जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाह रहे हैं क्योंकि इन्हें भी मालूम है कि फिलहाल कांग्रेस का भविष्य वैसा ही है जैसा अभी है। जिले में कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। एक गुट दूसरे को निपटाने के लिए हर हिकमत लगा रहा है। उसे इससे कोई मतलब नहीं कि इससे कांग्रेस की दुर्गति और अधिक बढ़ेगी। कल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने इस्तीफा की पेश की है जबकि उन्हें कमलनाथ ने तब जिलाध्यक्ष बनाया था जब सुनील शर्मा से कई वरिष्ठ और दमदार दावेदार मैदान में थे। श्री शर्मा के अलावा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरू शर्मा, ब्लाक कांग्रेस शाहपुर के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हेमंत पगारिया को नोटिस मिल गया।





नपा और पंचायत चुनाव में कांग्रेस में हुई भारी सेबोटेजिंग







पंचायत चुनाव तो पार्टी स्तर पर नहीं हुए थे इसके बावजूद जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में घोषित कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को उनके क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सहयोग नहीं दिया। और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताने में लगे रहे। इसी तरह से नगर पालिका चुनाव में बैतूल नगर पालिका में तो कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ कई वरिष्ठ कांग्रेसी या तो निर्दलीय मैदान में आ गए या तो कांग्रेस उम्मीदवार को निपटाने में लग गए। परिणाम जीतती कांग्रेस बैतूल नगर पालिका में विपक्षी दल बन गया। यही स्थिति शाहपुर नगर परिषद, मुलताई नगर पालिका, आमला नगर पालिका में पार्षद के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने अपने-अपने स्तर पर खिलाफत की।





अध्यक्ष के लिए आए कई नाम सामने





जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की जैसे ही पेशकश की वैसे ही इस पद को पाने के लिए कई दावेदार दिखाई देने लगे हैं। खबरवाणी को मिली जानकारी को अनुसार सुनील शर्मा ने कुछ दिनों पूर्व ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखित में इस्तीफा सौंप दिया था लेकिन वह इस्तीफा वापस हो गया। इसी बीच जिले में कुछ ऐसा घटा कि सुनील शर्मा ने दुबारा इस्तीफा देना ही ठीक समझा। मिली जानकारी के अनुसार जिले में कांग्रेस के एक बड़े नेता ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष से किसी मामले को लेकर काफी भला बुरा कहा। जिससे अध्यक्ष ने इस बार पद छोड़ने का पूरा मानस बना लिया। खबरवाणी को मिली जानकारी के अनुसार कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे पूर्ण कालिक जिलाध्यक्ष बन सकते हैं। इसके अलावा रामू टेकाम सांवलमेंढ़ा, कैलाश पटेल हिवरखेड़ी, लवलेश बब्बा राठौर बैतूलबाार, राजेंद्र जायसवाल चिचोली,  धीरू शर्मा बैतूल, नवनीत मालवीय बैतूल, नरेंद्र मिश्रा केसिया शाहपुर, हाजी शमीम खान मुलताई, विनय शंकर पाठक भैंसदेही, मनोज मालवे आमला, प्रमोद खांदवे आठनेर भी जिलाध्यक्ष पद के लिए दावा ठोंक सकते हैं।





धीरू शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग








like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
137820