search

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक पुल, देवरिया-कुशीनगर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Chikheang 2026-1-7 11:56:52 views 479
  

पुल का हो रहा निर्माण कार्य



संवाद सूत्र, जागरण देवरिया। हेतिमपुर नगर में छोटी गंडक नदी पर अंग्रेजी शासनकाल में वर्ष 1919 में बना 106 वर्ष पुराना पुल अब इतिहास बनने जा रहा है। इसकी जगह 23.78 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।

देवरिया और कुशीनगर जिले की सीमा पर स्थित यह पुल लंबे समय तक दोनों जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग रहा है, लेकिन वर्षों पुराना होने के कारण यह पूरी तरह जर्जर हो चुका था। सुरक्षा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस पर आवागमन बंद कर दोनों ओर दीवार बनाकर रास्ता रोक दिया था।

नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से नए पुल के निर्माण की मांग की गई थी, जिस पर शासन स्तर से 23.78 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली।

जानकारी के अनुसार, नए पुल में कुल छह पाए होंगे और इसका निर्माण कार्य दो वर्षों में पूरा किया जाएगा। नए पुल का निर्माण शुरू होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, रमेश जायसवाल, धनंजय त्रिपाठी, रमेश सिंह, गांधी प्रसाद, नीरज गुप्ता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में जल्द शुरू होगा इंडो-इजरायल एक्सीलेंस सेंटर, तैयार किए जाएंगे रोग मुक्त हाइब्रिड पौधे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166305