search

IMD का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में पड़ सकती है 9 जनवरी तक कड़ाके की ठंड

Chikheang 2026-1-7 11:01:02 views 555
IMD: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और अन्य उत्तरी और मध्य भारतीय राज्यों में कड़ाके की ठंड कम से कम 9 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट का अनुमान लगाया है और उसके बाद अगले 5 दिनों तक ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।



IMD की शीत लहर चेतावनी



IMD ने 7 जनवरी को राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई की है। मौसम एजेंसी ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 9 जनवरी तक, राजस्थान में 11 जनवरी तक और छत्तीसगढ़ में 8 जनवरी तक शीत लहर चलने की प्रबल संभावना है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-student-at-a-private-medical-college-hostel-in-palghar-was-forced-to-offer-namaz-the-warden-and-teacher-suspended-article-2332418.html]Palghar Ragging Case: एक निजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए किया गया मजबूर, वार्डन-टीचर सस्पेंड
अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:51 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pune-using-the-girl-social-media-the-boy-was-lured-to-a-secluded-place-then-beaten-to-death-with-stones-and-sticks-accused-arrested-article-2332244.html]Pune: लड़की के सोशल मीडिया का यूज कर लड़के को सुनसान जगह बुलाया, फिर पत्थर और लाठियों से की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 9:26 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/cm-yogi-orders-capacity-building-programmes-to-be-made-mandatory-for-all-government-employees-article-2332199.html]Mission Karmayogi: सीएम योगी का आदेश, सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य किया जाए क्षमता निर्माण कार्यक्रम
अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 8:41 AM

IMD ने ट्वीट में बताया कि “ओडिशा में 7 से 9 जनवरी 2026 तक, मध्य प्रदेश में 7 और 8 जनवरी तक, विदर्भ और झारखंड में 6 से 8 जनवरी तक शीत लहर की प्रबल संभावना है।”



IMD ने झारखंड के लिए 7 जनवरी तक शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा जिलों के लिए \“येलो\“ अलर्ट जारी किया गया है।



त्रिपुरा में, IMD अगरतला ने अगले तीन से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है और कोहरे की चेतावनी जारी की है। ANI के अनुसार, त्रिपुरा सरकार ने अत्यधिक ठंड के कारण राज्य में 6 से 10 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।



मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले दो दिनों में दक्षिणी पश्चिम बंगाल में ठंड और बढ़ेगी। IMD के हवाले से PTI की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के दक्षिणी जिलों में शीत लहर की स्थिति और गंभीर होने की संभावना है, बुधवार और गुरुवार को पारा 2 डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है।



IMD ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 7 जनवरी तक पाला पड़ने की आशंका भी जताई है।



IMD ने कोहरे की चेतावनी दी



मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 10 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 8 जनवरी तक सुबह के समय कुछ इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।



IMD ने यह भी कहा है कि उत्तराखंड और राजस्थान में 8 जनवरी तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 जनवरी तक, हिमाचल प्रदेश में 10 जनवरी तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 से 12 जनवरी तक, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 7 जनवरी तक और बिहार में 12 जनवरी तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है।



पूर्वोत्तर में, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।



यह भी पढ़ें: Delhi AQI: दिल्ली में फिर से \“बेहद खराब\“ श्रेणी में पहुंचा AQI, हांड कंपाने वाली ठंड के साथ घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166195