search

एक्सप्लोर करें ताजमहल के अलावा ये जगहें, भीड़ से दूर लें नेचर का मजा; ट्रिप बनेगी यादगार

cy520520 Yesterday 10:26 views 384
  

विदेशी पक्षी।



जागरण संवाददाता, आगरा। ताज नेचर वॉक, गीत गोविंद वाटिका, सुभाष पार्क, शहीद स्मारक और सूरसरोवर पक्षी विहार जैसे स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए खास स्थान बन चुके हैं। हाल के दिनों में इन स्थानों पर पर्यटकों की भीड़ रह दिन बढ़ती जा रही है। क्रिसमस से नए साल तक के उत्सव के मौसम में हजारों लोग यहां घूमने पहुंचे, जिससे वन विभाग ने लाखों रुपये का राजस्व कमाया।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया प्रकृति से प्यार करने वाले हर रोज अच्छी संख्या में ताज नेचर वाक आ रहे हैं। ऐसा ही माहौल सूरसरोवर पक्षी विहार में भी है, डीसीएफ चंबल चांदनी सिंह ने बताया विदेशी मेहमानों का कलरव देखने 250 से 300 पर्यटक हर रोज पहुंच रहे हैं। प्रकृति प्रेमियों की चहल कदमी से रौनक बढ़ गई है।
पर्यटकों के लिए खास बन चुके हैं प्राकृतिक पार्क

ताज नेचर जो ताज महल से सिर्फ 500 मीटर दूर पूर्वी गेट के पास स्थित है। करीब 70 हेक्टेयर में फैला ये हरा-भरा जंगल क्षेत्र है, जहां घने पेड़-पौधे, ऊंची घास और छोटी-छोटी पहाड़ियां हैं। यहां से ताज महल का नजारा देख सकता है, वो भी बिना भीड़-भाड़ के। शहर की भाग-दौड़ से दूर, शांत रास्तों पर चलते हुए पक्षियों की चहचहाहट सुनना यहा अलग आनंद देता है। यहां कई तरह के विदेशी पक्षी, तितलियां को देखा जा सकता है।

बच्चों के लिए खेलने की जगहें भी हैं, जैसे झूले और पार्क। ये नेचर ट्रेल की तरह है, जहां ऊबड़-खाबड़ जमीन पर घूमना रोमांच देता है। पर्यटक यहां आकर प्रकृति से जुड़ते हैं, साफ हवा में मस्ती करते हैं। आंकड़े बताते हैं कि सर्दियों में ताज नेचर वाक की सुंदरता और बढ़ जाती है, जब प्रवासी पक्षी आते हैं और मौसम सुहावना होता है।
ताज नेचर वाक पहुंच पर्यटक

  • 25 दिसंबर - 6 विदेशी, 467 वयस्क और 73 अवयस्क पर्यटक आए
  • 26 दिसंबर को 5 विदेशी, 187 वयस्क और 4 अवयस्क
  • 27 दिसंबर को 3 विदेशी और 252 वयस्क
  • 28 दिसंबर को 11 विदेशी, 214 वयस्क और 6 अवयस्क
  • 29 दिसंबर को 25 विदेशी और 164 वयस्क
  • 30 दिसंबर को 14 विदेशी और 169 वयस्क
  • 31 दिसंबर को 8 विदेशी और 202 वयस्कश
  • 1 जनवरी को 4 विदेशी, 1264 वयस्क और 139 अवयस्क
  • 2 जनवरी को 5 विदेशी, 184 वयस्क और 8 अवयस्क
  • 3 जनवरी को 18 विदेशी, 270 वयस्क और 4 अवयस्क
  • 4 जनवरी को 6 विदेशी, 238 वयस्क और 5 अवयस्क
  • 5 जनवरी को 7 विदेशी, 200 वयस्क और 4 अवयस्क
  • 6 जनवरी को 6 विदेशी, 210 वयस्क और 9 अवयस्क पर्यटक घूमने आए


  
सूरसरोवर पहुंच रहे तीन सौ पर्यटक


सूरसरोवर पक्षी विहार में सर्दियों के मौसम में विदेशी महमान अधिक संख्या में देखने को मिलते हैं। जिसमें लिटिल गर्ब, कैटल एग्रेट, पर्पल हेरान समेत हजारों प्रवासी पक्षी यहां आते हैं। जो देखने में आकर्षक होते हैं। झील के चारों तरफ हरी-भरी जंगल है, जो पक्षी फोटोग्राफी के लिए बेहतर है। पर्यटक यहां आकर पक्षियों की आवाजें सुनते हैं और शांत वातावरण का आनंद लेते हैं। ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए आनंद का स्थान है, जहां कोई भी पक्षियों की दुनिया में खो सकता हैं। डीसीएफ चंबल चांदनी सिंह ने बताया ये स्थान विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा है। यहां देश और विदेश से रोजाना 250 से 300 लोग आते हैं।
बढ़ रहा ईको टूरिज्म

अब ईको-टूरिज्म बढ़ रहा है। प्रकृति प्रेमी ताज नेचर वाक और सूरसरोवर पर्यटन को नई ऊंचाई दे रहे हैं। बढ़ती भीड़ से साफ है कि लोग अब शहर की हलचल से दूर, प्राकृतिक की आनंद लेना पसंद कर रहे हैं। पक्षियों का कलरव देखने के साथ प्राकृतिक खूबसूरती को देखने के लिए यहां राेज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं।
गीत गोविंद वाटिका पर मिल रही औषधीय गुणों की जानकारी


एडीए ने ताजनगरी फेज-टू स्थित जोनल पार्क में आठ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से थीम आधारित गीत गोविंद वाटिका विकसित की है। यहां एक एकड़ भूमि में तुलसी उद्यान बनाया गया है, जिसमें 100 प्रजातियों के तुलसी के पौधे लगाए गए हैं। उनके औषधीय गुणों की जानकारी भी यहां दी जा रही है। यहां कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, पांडवों के शंख के स्कल्पचर लगाए गए हैं। यह दो एकड़ भूमि में ओपर एयर थिएटर बनाया गया है, जहां श्रीकृष्ण की लीलाएं हुआ करेंगी। यहां वाटर फाउंटेन पर लेजर शो में श्रीकृष्ण की लीलाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
सुभाष पार्क को वॉटर बॉडी से संवारा गया


शहर के मध्य स्थित सुभाष पार्क का एडीए ने बच्चों व बड़ों को ध्यान में रखकर पुनरुद्धार कराया है। पार्क के गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा लगाई गई है। यहां वॉटर बॉडी को संवारा गया है। बड़ों के लिए योग जोन और पाथवे बनाए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन को झूले आदि लगाए हैं। आकर्षक लाइटिंग की गई है। यहां कैंटीन भी बनाई गई है।
शहीद स्मारक की लाइटिंग करती है आकर्षित

एडीए ने संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में सुंदरीकरण, लाइटिंग और साउंड एंड लाइट शो का आयोजन शुरू कराया है। यहां शहर का पहला म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
144452

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com