search

फिलीपींस में 6.7 की तीव्रता का जोरदार भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

deltin33 2026-1-7 10:26:40 views 1031
  

फिलीपींस में लगे भूकंप के झटके। फोटो - X



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसकी जानकारी दी है। फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप पर 6.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। हालांकि, इससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।

USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र बैकुलिन में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। फिलीपींस सिस्मोलॉजी एजेंसी फिवोल्क्स के अनुसार, 6.4 मैग्नीट्यूड का एक और भूकंप महसूस हुआ है, जिसका केंद्र जमीन से 23 किलोमीटर नीचे था।
लोगों में घर का माहौल

फिलीपींस पुलिस के अनुसार, भूकंप से किसी के घायल होने या इमारत गिरने की खबर नहीं मिली है। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। मगर, अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए और फौरन घरों से बाहर भागने लगे थे।
अक्टूबर में हुई थी 7 की मौत

हालांकि, इस भूकंप का केंद्र उसी जगह पर था, जहां अक्टूबर 2025 में आए भूकंप का केंद्र दर्ज हुआ था। उस भूकंप में 7 लोगों की मौत हो गई थी। मगर, इस बार भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। ऐसे में सुनामी आने की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

(समाचार एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475890