search

दिल्ली में मस्जिद के पास अतिक्रमण ध्वस्त, आगजनी और पत्थरबाजी के बाद तनाव; Video में देखें हालात

LHC0088 2026-1-7 09:56:34 views 997
  

दिल्ली में तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ढहाया गया। जागरण



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधनी दिल्ली में हाईकोर्ट के निर्देश पर तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ढहाया गया तो बवाल खड़ा हो गया।  

कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।


दिल्ली में मस्जिद के पास ढहाया अतिक्रमण, आगजनी और पत्थरबाजी के बाद तनाव; Video में देखें हालात#Delhi #BulldozerAction #faizEelahimasjid pic.twitter.com/0SbpGFSeLs — Kapil Kumar (@KapilKumar77025) January 7, 2026


  

मस्जिद के पास ढहाया अवैध निर्माण। जागरण

बता दें कि देखते ही देखते बवाल बड़ा रूप से रहा है। वहीं, पथराव और आगजनी के बीच पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठी चार्ज भी किया गया।

  

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। जागरण

फैज इलाही मस्जिद छोड़ कर पूरे प्रांगण में 20 से ज्यादा बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

  

पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग भी की। जागरण

दिल्ली में रामलीला मैदान के पास हुए इस एक्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

  

वहीं, तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों की संख्या और बढ़ा दी गई है।

  

मस्जिद के पास अवैध निर्माण को ढहाने के लिए मौके पर सात बुलडोजर मंगवाए गए थे।

  

बुधवार सुबह और बुलडोजर मौके पर बुलवाए गए। अब करीब 20 बुलडोजरों से मौके पर अवैध निर्माण ढहाया जा रहा है।

  

पुलिस के मुताबिक, इस अभियान को शुरू करने से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि कोई बवाल न हो। इसी के मद्देनजर कई जोन में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया था। स्थानीय शांति समितियों के सदस्यों के साथ समन्वय बैठकें भी की गई थीं।

  
पथराव करने वाले कौन?

पुलिस ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।




बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजघाट तक फ्लाईओवर रेलवे द्वारा बनाया जाना है, जिसके निर्माण में ये अतिक्रमण बाधा बन रहा था। फ्लाईओवर के लिए पीछे पिलर भी गढ़ चुके हैं। इसी निर्माण में यह अवैध निर्माण बाधा बन रहा था।

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164244