search

Gorakhpur Weather Today: घने कोहरे ने रोकी धूप, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग

deltin33 2026-1-7 07:26:18 views 757
  

24 घंटे में छह डिग्री सेल्सियस गिर गया अधिकतम तापमान। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कोहरे का कहर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर का सिलसिला जानलेवा बनता जा रहा है। मंगलवार को कोहरे और शीतलहर दोनों का प्रचंड रूप देखने को मिला। घने कोहरे के चलते धूप का दर्शन तो दूर पूरे दिन हल्का अंधेरा छाया रहा। ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी कि लोग दिन भर कांपते रहे। रात को भी गलन से राहत नहीं मिली। मंगलवार के तापमान के आंकड़ों ने भी इसकी पुष्टि की।

अधिकतम तापमान मात्र 24 घंटे में छह डिग्री सेल्सियस गिर गया और यह केवल 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अधिकतम तापमान का यह आंकड़ा सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके चलते मौसम विभाग के पैमाने पर यह दिन सीवियर कोल्ड-डे करार हुआ। न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आर्द्रता के 97 प्रतिशत तक पहुंच जाने के चलते रिकार्ड तापमान से भी अधिक की ठंड का अहसास हुआ।  

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार ठंड के प्रचंड रूप धारण करने का कारण उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना और ऊपरी वायुमंडल में पांच हजार फीट की ऊंचाईं पर 50 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा का चलना है। इसके अलावा सतह पर नम पुरुवा हवा का चलना है। पछुआ हवा पहाड़ों की बर्फीली ठंड पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा रही है।

पुरुवा हवा के साथ आ रही नमी घने कोहरे का कारण बन रही है। यह वायुमंडलीय परिस्थितियां फिलहाल बनीं रहेंगी, ऐसे मेंं कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। कोहरे का कहर झेलने के लिए भी खुद को तैयार रखना होगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अलाव ताप रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, तीन की मौत

मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड होगा। न्यूनतम तापमान और गिरेगा। यह चार डिग्री के आसपास रहेगा। आर्द्रता का प्रतिशत 90 से 95 के बीच रहेगा। कोहरे के चलते रिकार्ड तापमान से अधिक की ठंड का अहसास होगा।

जनवरी में तापमान का आंकड़ा (डिग्री सेल्सियस)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
06 जन. 11.6 4.5
05 जन. 17.7 5.0
04 जन. 15.2 9.1
03 जन. 14.3 11.7
02 जन. 21.0 06.4
01 जन. 19.0 04.4
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476645