search

यौन शोषण मामले में आरोपित पर जेल में फूटा दूसरे कैदी का गुस्सा, जमकर की पिटाई

cy520520 2026-1-7 04:26:09 views 1126
  

बीएमसी चुनावों से पहले राज ठाकरे को बड़ा झटका (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, अलप्पुझा। केरल के अलप्पुझा जिला कारागार में पाक्सो मामले के एक 85 वर्षीय आरोपित पर उसी जेल में बंद एक अन्य कैदी ने हमला कर दिया। आरोपित की पिटाई करने वाले कैदी ने पुलिस को बताया कि वह दो बेटियों का पिता है और बच्चों से जुड़े यौन शोषण के आरोप की जानकारी मिलने पर वह खुद पर काबू नहीं रख सका।

घटना 31 दिसंबर 2025 और एक जनवरी 2026 की दरम्यानी रात की है। जेल अधिकारियों के अनुसार, दोनों कैदियों को कुछ घंटे पहले ही जेल लाया गया था।

इसी दौरान 39 वर्षीय कैदी को पता चला कि बुजुर्ग व्यक्ति बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामले में आरोपित है। यह सुनते ही उसका आक्रोश भड़क उठा और उसने आरोपी पर हमला कर दिया।

जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकार्ड हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हमले में पाक्सो आरोपी के चेहरे पर चोटें आईं और दांतों में दर्द की शिकायत हुई, हालांकि बाद में उसकी हालत स्थिर बताई गई।

पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले कैदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162038