search

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग्सटर एक्ट के आरोपी की 70 लाख की संपत्ति कुर्क की

Chikheang 2026-1-6 20:56:37 views 1260
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गैंग्सटर एक्ट के आरोपित की 70 लाख रुपये की संपत्ति को मऊ जिले की कोपागंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कुर्क कर लिया। आरोपित विशाल सोनकर बड़हलगंज कोतवाली के बसावनपुर गांव का रहने वाला है।

बड़हलगंज कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि बसावनपुर गांव का विशाल सोनकर मऊ में गैंग्सटर एक्ट का आरोपित है। वहां के एसपी के आदेश पर वांछित बदमाशों के विरुद्ध कुर्की अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में सीओ घोसी जितेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार गोला सत्येंद्र मौर्य, कानूनगो श्रीराम मोती वर्मा, लेखपाल अरविंद कुमार विश्वकर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोपागंज रविंद्र नाथ राय, दोहरीघाट कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी यहां आए।

आरोपित द्वारा अपनी मां माधुरी देवी के नाम अवैध ढंग से क्रय की गई 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। आरोपित पर दोहरीघाट, घोसी एवं बड़हलगंज कोतवाली में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167048