search

अंबाला में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा, ससुरालवालों पर केस दर्ज

cy520520 2026-1-6 15:56:36 views 651
  

अंबाला में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा, ससुरालवालों पर केस दर्ज (File Photo)



संवाद सहयोगी, बराड़ा। थाना बराड़ा पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुरालवालों पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। शिकायत में बबीता निवासी लाडवा कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति नशे में धुत होकर उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता और मना करने पर मारपीट करता।

महिला ने बताया कि ससुराल और मायके पक्ष के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद ससुरालजनों ने कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। बाद में फिर वही हालात हो गए। एक दिन कमरा बंद करके उसके पति ने उसे इतना पीटा कि वह बुरी तरह से घायल हुई। उसने शोर मचाया तो उसे बचाने के लिए उसके भाई ने दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला। भाई के साथ भी मारपीट की।

पूर्व सरपंच ने डायल 112 पर कॉल की। जब उसे मुलाना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ले जा रहे थे, पुलिस ने वीडियो बनाई और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाना अस्पताल से उसे अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल रेफर किया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163625