मौके पर पहुंची पुलिस।
जागरण संवाददाता, आगरा। अछनेरा के गांव नया बांस में मंगलवार सुबह चार बजे पति खमान सिंह ने शराब पीने का विरोध करने पर जनरेटर के हत्थे से पत्नी संजू के सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद पति ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस और जयपुर में रहने वाले बेेटे को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार पति नशे का आदी है।
पत्नी द्वारा विरोध करने पर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। सोमवार रात को भी पति नशे में आया था। जिसे लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिस पर पति खमान सिंह ने सोते समय पत्नी के सिर पर जनरेटर स्टार्ट करने वाले हत्थे से ताबड़तोड़ प्रहार करके मार डाला।
सोते समय सिर में ताबड़तोड़ प्रहार करके मार डाला
अछनेरा के गांव नया बांस निवासी खमान सिंह, टेंट का काम करता है।चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा जयपुर नौकरी करता है।आरोपित शराब पीने का आदी है। जिसके चलते घर में आए दिन झगड़ा होता था। पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। जिस पर खमान सिंह पत्नी संजू देवी से मारपीट करता था।
जयपुर में रहने वाले बेटे से कॉल करके कहा कि इंसाफ कर दिया
परिवार के लोगों ने पुलिस काे बताया कि सोमवार रात को आरोपित खमान सिंह के नशे की लत के चलते पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने सोमवार रात किसी समय पत्नी संजू देवी की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे 112 नंबर पर काल करके पुलिस को हत्या की सूचना दी। जयपुर में रहने वाले बेटे को भी कॉल किया, कहा कि मैने इंसाफ कर दिया है। हत्या की जानकारी हाेने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि हत्या का कारण पति और पत्नी के बीच हुआ विवाद बताया गया है।जांच की जा रही है। |
|