search

रानीखेत डिपो के बेड़े में शामिल हुईं दो नई बसें, देहरादून जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

LHC0088 2026-1-6 08:27:05 views 1047
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सत्र, जागरण रानीखेत। रानीखेत बस डिपो यात्रियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। डिपो को दो नई बसों की सौगात मिली है। अब डिपो बस बेड़े में कुल 28 बसें हो गई हैं। डिपो प्रशासन के अनुसार दोनों नई बसों का संचालन रानीखेत से रामनगर होते हुए देहरादून के लिए किया जाएगा।

रोडवेज परिवहन निगम का रानीखेत स्थित डिपो जिले का सबसे पुराना डिपो है। कभी यहां से 72 बसों का संचालन किया जाता था। लेकिन समय से यह बेड़ा सिमटता गया। कर्मचारी यूनियनों के साथ ही स्थानीय लोग भी कई बार बस बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने की मांग करते आए हैं।

रोडवेज डिपो के एआरएम रमेश रौतेला के अनुसार अभी तक यहां से 26 बसों का संचालन किया जाता था। दो नई बसें आने से लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सकेगी। यहीं नहीं, राज्य सरकार ने टर्मिनल की घोषणा भी कर दी है। इसके अलावा ताड़ीखेत में कार्यशाला का निर्माण कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें- वाहन बुकिंग की फर्जी वेबसाइट बनाने वालों की खंगाली जाएगी कुंडली, 4 को नोटिस जारी; देना पड़ सकता है भारी जुर्माना
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165601