search

अमेरिका ने वीजा के लिए 15 हजार डॉलर के बॉन्ड से जुड़ी सूची बढ़ाई, जोड़े गए इन देशों के नाम

cy520520 2026-1-6 02:25:48 views 1257
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने उन देशों की सूची में सात और देश जोड़ दिए हैं, जिनके पासपोर्ट धारक नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश करने के लिए 15 हजार डालर तक के बांड भरना आवश्यक किया गया है।

सूची में जिन नए देशों को शामिल किया गया है, उनमें पांच अफ्रीकी हैं। अब इस सूची में कुल 13 देश हो गए हैं, जिनमें से केवल दो अफ्रीका से बाहर के हैं। इन देशों के लोगों के लिए अमेरिकी वीजा पाना बेहद कठिन हो गया है।
पिछले सप्ताह इन देशों को किया था शामिल

अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले सप्ताह सूची में भूटान, बोत्सवाना, सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक, गिनी, गिनी-बिसाऊ, नामीबिया और तुर्कमेनिस्तान को शामिल किया। इसे एक जनवरी से प्रभावी किया गया है।
वीजा नियमों को सख्त कर रहे ट्रंप

ट्रंप प्रशासन का अमेरिका में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अंकुश लगाने की दिशा में यह ताजा कदम है। वे देश में सभी देशों के नागरिको के प्रवेश को लेकर विभिन्न वीजा संबंधित नियमों को लगातार सख्त कर रहे हैं।

प्रशासन ने वीजा आवेदकों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार देने के अलावा अपने और परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही अपने इंटरनेट मीडिया के बारे पूर्ण विवरण देना अनिवार्य कर दिया है।

यह भी पढ़ें: तेल कीमतों में बड़ी गिरावट संभव, वेनेजुएला पर हमले के बाद ट्रंप ने तैयार किया है ये प्लान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290