search

रांची एयरपोर्ट पर घने कोहरे से ठप हुआ हवाई परिचालन: 3 उड़ानें रद, कई फ्लाइट्स घंटों लेट

deltin33 2026-1-6 01:56:25 views 1043
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रांची। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सोमवार को सुबह घने कोहरे के कारण विमान परिचालन पर साफ दिखा। सुबह के समय कम विजिबिलिटी के कारण जहां तीन उड़ानों को रद करना पड़ा, वहीं कई अन्य फ्लाइटें तय समय से विलंब से रवाना और पहुंची।

इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर यात्रियों को चार-चार घंटे इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन उड़ानें रद्द की गईं।

इनमें बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु, मुंबई–रांची–मुंबई और दिल्ली–रांची–दिल्ली शामिल हैं। इसके अलावा इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित कई अन्य उड़ानें अपने निर्धारित समय से विलंब से संचालित हुईं।

सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण कुछ विमानों की लैंडिंग में देरी हुई, जिसका असर पूरे दिन के शेड्यूल पर पड़ा। नतीजतन कई फ्लाइटें घंटों की देरी से रवाना हुईं।

उड़ानों के रद और विलंबित होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी कार्यक्रम छूटने की शिकायत की। हालांकि मौसम में सुधार के बाद दोपहर से विमान परिचालन धीरे-धीरे सामान्य होता गया।

यह भी पढ़ें- Jharkhand सरकार ने प्लस टू के बच्चों के लिए लिया बड़ा फैसला, छात्रहित में करेगी ये काम

यह भी पढ़ें- Ranchi अतिक्रमण हटाने के मामले में हाई कोर्ट ने डीसी से मांगा जवाब, खलारी सोना डूबी नदी में अतिक्रमण विवाद

यह भी पढ़ें- “बिहार में 20-25 हजार में शादी” बयान पर बवाल, मंत्री के पति की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, जानें क्‍या है पूरा मामला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476824