search

अमृतसर: जंडियाला में ज्वेलरी की दुकान पर फायरिंग, दिनहदाड़े बाइक पर आए दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

deltin33 2026-1-5 22:56:45 views 1261
  

जंडियाला में ज्वेलरी की दुकान पर फायरिंग। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु। दो अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े चार बजे शहर के व्यस्ततम वाल्मीकि चौक के पास स्थित सोनू ज्वेलर्स में पांच छह गोलियां चला दीं। घटना के वक्त दुकान में दुकानदार, उसकी पत्नी और बेटे के साथ-साथ ग्राहक भी मौजूद थे। सभी का बचाव हो गया। गोलियां लगने से दुकान का शीशी टूटकर बिखर गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। गोलियां चलाए जाने का कारण अभी पता नहीं लगा है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही एसएचओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। दुकानदार कपिल कपूर पुत्र अमरजीत निवासी जंडियाला गुरु ने बताया कि दोपहर चार बजे वह दुकान पर बैठे ग्राहकों से बात कर रहे थे। दुकान में पत्नी, बेटा और ग्राहक मौजूद थे। इस दौरान बाइक पर आए दो अज्ञात गैंग्स्टरों ने दुकान की ओर पांच छह गोलियां चलाईं।

सभी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। कपिल कपूर ने कहा कि न तो उसे कोई रंगदारी की काल औई और न ही उसकी किसी के साथ कोई रंजिश या लड़ाई झगड़ा है। उसे नहीं पता कि गोलियां किसने और क्यों चलाईं।

उधर, गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसएचओ नरेश कुमार ने कहा कि दुकान के सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आसपास सभी रूटों के कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। आरोपितों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। शहर के माहौल को खराब नहीं करने दिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476567