search

यमुनानगर में तांत्रिक सिद्धि के नाम पर हुई थी 5 बहनों के इकलौते भाई की हत्या, पांच महीने बाद दंपती गिरफ्तार

deltin33 2026-1-5 22:56:40 views 1179
  

यमुनानगर में तांत्रिक सिद्धि के नाम पर पांच वर्षीय युवक की हत्या।



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांव कामीमाजरा के पांच वर्षीय प्रिंस की हत्या तांत्रिक सिद्धि के नाम पर चचेरी बहन ने पति और दो नाबालिग रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी। पांच महीने बाद पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर राजफाश किया है।

जोगिंद्र नगर निवासी शिव कुमार व उसकी पत्नी भारती ने गला दबाकर गांव के ही श्मशान में हत्या की थी। बाद में शव को ट्यूबवेल के पास फेंक दिया ताकि यह लगे कि डूबने से मौत हुई है। सीआईए वन की टीम ने आरोपित दंपती को सोमवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकार वार्ता में गत 31 जुलाई को प्रिंस का शव गांव पांसरा में ट्यूबवेल की नाली में मिला था। उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें सामने आया कि गला दबाकर हत्या की गई है।

जिसके बाद केस में हत्या सहित अन्य धारा जोड़ी गई। शुरुआत से ही इस केस में बच्चे के परिवार व रिश्तेदारों पर शक था। जिसके चलते उन पर नजर रखी गई। आरोपित शिव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि आरोपित तांत्रिक क्रिया करता था। जिसके चलते उसने बच्चे का अपहरण किया और गला घोंट दिया।
आरोपित दंपती के बच्चे का था जन्मदिन

31 जुलाई को आरोपित दंपती के बच्चे का जन्मदिन था। जन्मदिन में प्रिंस भी आया हुआ था। जन्मदिन मनाने के बाद आरोपित शिव कुमार गांव कामीमाजरा में पहुंचा और प्रिंस को श्मशान घाट में लेकर गया। जहां उसने तांत्रिक क्रिया की और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसे लगा कि यदि वह किसी लाडले बच्चे पर क्रिया करेगा तो उसे धन मिल जाएगा।
पांच बहनों का इकलौता भाई था प्रिंस

सीआईए वन के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्रिंस पांच बहनों का इकलौता भाई था। शिवकुमार ने इसलिए ही उसे चुना, क्योंकि वह परिवार में सबसे लाडला था। शिवकुमार का पिता भी तांत्रिक था। उसकी पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद से आरोपित अपने पिता की तरह ही हाथ देख भविष्य बताने की विद्या करने लगा था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475869