search

कोल इंडिया के अधिकारियों के लिए खुशखबरी! ग्रेच्युटी में 25% की बढ़ोतरी, सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा एरियर

Chikheang 2026-1-5 22:26:43 views 1130
  

कोल इंडिया के अधिकारियों की ग्रेच्युटी में वृद्धि।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Coal India Gratuity: कोल इंडिया प्रबंधन ने ग्रेच्युटी की सीमा में 25 प्रतिशत की है। बढ़ी ग्रेच्युटी का लाभ अधिकारी वर्ग को मिलेगा। कोल इंडिया मुख्यालय से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की गई है।

कार्यालय आदेश में उल्लेखित किया गया है कि डीपीई वेतन पुनरीक्षण दिशानिर्देश, 2017 के क्रियान्वयन में निर्गत कोल इंडिया के आठ अगस्त 2018 के अनुसरण में तथा औद्योगिक महंगाई भत्ता एक अक्टूबर 50 प्रतिशत से अधिक (51.8 प्रतिशत) हो जाने के फलस्वरूप, कोल इंडिया एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों एवं गैर-संघीकृत पर्यवेक्षकों को देय ग्रेच्युटी की विद्यमान अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को दिनांक एक अक्टूबर से संशोधित किया जाता है।

  

इसके करीब 17 हजार कोल अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ एक अक्टूबर के बाद सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को इसका एरियर भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों ने भी इसका लाभ देने को लेकर मांग उठाई है। प्रबंधन पूरे नियम के तहत सारी सुविधा देगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167048