search

फ्रांस: ब्रिजिट मैक्रों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 10 को सजा, अमेरिकी पोडकास्टर ओवेंस पर भी मुकदमा

cy520520 2026-1-5 21:12:59 views 367
  

ब्रिजिट मैक्रों पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को सजा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट मैक्रों पर आनलाइन छींटाकशी और अभद्र टिप्पणी करने पर 10 लोगों को दोषी ठहराया गया है। ये लोग ब्रिजिट को लेकर झूठा दावा कर रहे थे कि वह ट्रांसजेंडर महिला हैं।

दुष्प्रचार कर रहे थे कि ब्रिजिट जन्म से पुरुष थीं लेकिन बाद में महिला बन गईं। ब्रिजिट और उनके पति इमैनुएल लंबे समय से इस तरह का दुष्प्रचार झेल रहे हैं।

न्यायालय के ताजा फैसले के बाद ब्रिजिट ने कहा कि अपमानजनक झूठी टिप्पणियों के लंबे सिलसिले को रोकने के लिए उन्होंने कानून का रास्ता चुना। यह निर्णय लोगों को अपमानित करने वालों को सबक देगा।

इंटरनेट मीडिया पर ब्रिजिट का पूर्व नाम जीन-माइकल ट्रोंगनेक्स बताया जाता रहा है। जबकि वास्तव में यह उनके बड़े भाई का नाम है। ब्रिजिट और इमैनुएल मैक्रों की आयु में 24 वर्ष का अंतर होना भी दंपती पर छींटाकशी का एक बड़ा कारण है।

ब्रिजिट अपने पति इमैनुएल से 24 वर्ष बड़ी हैं। दंपती ने लंबे समय तक इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों को बर्दाश्त किया लेकिन हाल के वर्षों में उन्होंने इन टिप्पणियों को न्यायालय में चुनौती देना शुरू किया है। दंपती के इस निर्णय के चलते ही न्यायालय ने 10 लोगों को दोषी ठहराया है।

न्यायालय के ताजा निर्णय से मैक्रों दंपती के उस मामले को ताकत मिलने की उम्मीद है जिसमें उन्होंने अमेरिका की दक्षिणपंथी पोडकास्टर कैंडेस ओवेंस की टिप्पणियों को न्यायालय में चुनौती दी है। ओवेंस लंबे समय से दावा कर रही हैं कि ब्रिजिट जन्म से पुरुष (नर) थीं। मैक्रों दंपती ने ओवेंस पर मानहानि का मुकदमा किया है।

फ्रांस में जिन 10 लोगों को ब्रिजिट पर अपमानजनक टिप्पणियों के लिए दोषी ठहराया गया है उनमें आठ पुरुष और दो महिलाएं हैं। इन लोगों ने ब्रिजिट की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए कई अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इन लोगों को छह से आठ महीने के कारावास और जुर्माने की सजा दी गई है। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: driving slot booking ap Next threads: black jack casino game
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556