search

गोँडा में खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में 1.24 करोड़ रुपये का कारोबार, 7 जनवरी को होगा Fashion Show

Chikheang 2026-1-5 20:56:41 views 873
  



जागरण संवाददाता, गोंडा। खादी एवं ग्रामोद्योग की मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में सात दिन में एक करोड़ 24 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनी में खादी वस्त्र, ग्रामोद्योग उत्पाद, हस्तशिल्प, रेशमी व सूती परिधान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं व स्थानीय कारीगरों के उत्पाद लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी स्वदेशी उत्पादों की सराहना कर रहे हैं। प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रेनू मिश्रा एवं स्थानीय कलाकारों ने सुंदरकांड पाठ व संस्कृति विभाग से पंजीकृत कलाकार तरुण कुमार यादव की टीम ने प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख तरबगंज मनोज कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि सात जनवरी सुबह दस बजे से विद्यालयी बच्चों के लिए निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

शाम को डी. सुजल ग्रुप, आगरा द्वारा भव्य खादी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इच्छुक युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग के लिए प्रदर्शनी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833