search

रालोद पार्टी से जुड़ा है गैंगस्‍टर फिरोज खान, शामली में लगे प्रदेश सचिव के बोर्ड

Chikheang 2026-1-5 20:26:35 views 1113
  

झिंझाना में गैंग्स्टर फिरोज खान प्रदेश सचिव रालोद के लगे बोर्ड।- जागरण



जागरण संवाददाता, शामली। गैंगस्‍टर फिरोज खान का राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से भी जुड़ाव है। कस्बे में रालोद पार्टी का बोर्ड लगा हैं, जिसमें उसे प्रदेश सचिव रालोद लिखा हुआ है। हालांकि, जिलाध्यक्ष से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तक भी उनके प्रदेश सचिव होने की पुष्टि नहीं कर सके। सभी ने उन्हें पार्टी का सदस्य बताया है।

गैंगस्‍टर एक्ट के तहत 30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क होने के बाद चर्चाओं में आया गैंगस्‍टर फिरोज खान ने फेसबुक पर कई वीडियो प्रसारित किए थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद झिंझाना कस्बे में लगे कई राजनीतिक बोर्ड चर्चाओं में है। एक बोर्ड पर फिरोज खान ने खुद को राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश सचिव लिखा है।

रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बताया कि फिरोज खान पार्टी का सदस्य है। उनके पास प्रदेश में क्या पद है, इसकी जानकारी नहीं है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि फिरोज खान लंबे समय से पार्टी का सदस्य है। प्रदेश में उनके पास क्या पद है, वह प्रदेश संगठन के पदाधिकारी बता सकते हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने बताया कि पार्टी में 25-30 सचिव हैं। उन्हें सभी के नाम की जानकारी नहीं है।  
गिरफ्तारी के बाद दो वीडियो प्रसारित

फिरोज खान की गिरफ्तारी के दो घंटे बाद दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए गए। एक वीडियो में सीसीटीवी फुटेज है, जबकि दूसरी वीडियो में भीड़ है। वीडियो में फिरोज की बेटी, गिरफ्तारी पर रोक का स्टे होने के बावजूद गिरफ्तारी और महिलाओं से मारपीट का आरोप लगा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा कि आरोप निराधार है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167288