search

बहराइच में ठंड ने तोड़ा 8 साल का र‍िकॉर्ड, न्यूनतम तापमान पहुंचा तीन डिग्री सेल्सियस

cy520520 2026-1-5 19:56:28 views 1042
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। आठ साल बाद जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंचा। सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सीजन की सबसे ठंड रात रविवार की रही। इससे पहले साल 2018 में 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुचा रहा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, मंगलवार को घना कोहरा छाएगा और रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है।

रविवार की देर रात पछुआ हवा की गति तेज रही। हवा तेज चलने से लोग कांपते नजर आए। सड़कों पर गुजरने वाले राहगीर अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शा चालक व ड्यूटी पर तैनात गार्डाें को रही। सोमवार की सुबह कोहरा हल्का रहा। नौ बजे के बाद से ही सूर्यदेव के दर्शन हुए, जिससे लोगाें ने दिन में राहत महसूस की।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पहुंच गया, जो कि शनिवार रात की तुलना में साढ़े तीन डिग्री कम रही। उन्होंने बताया कि रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392