search

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

cy520520 2026-1-5 18:56:36 views 843
  

पटना हाई कोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, केंद्र की अधिसूचना जारी



विधि संवाददाता, पटना। केंद्र सरकार ने पटना उच्च न्यायालय के लिए दो नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिवक्ता रितेश कुमार और प्रवीण कुमार को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। दोनों अपने-अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से कार्यभार संभालेंगे।

यह अधिसूचना भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग) द्वारा 5 जनवरी 2026 को जारी की गई।

अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति राष्ट्रपति की स्वीकृति से की गई है और इसकी सूचना पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सहित सभी संबंधित प्राधिकारों को भेज दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 20 फरवरी 2025 को अधिवक्ता रितेश कुमार तथा 1 जुलाई 2025 को अधिवक्ता प्रवीण कुमार के नामों की अनुशंसा की थी, जिस पर अब केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है।

वहीं, कॉलेजियम ने 20 फरवरी 2025 को वरीय अधिवक्ता अंशुल के नाम की भी अनुशंसा की थी, जिस पर अभी निर्णय लंबित है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292