search

पूर्वी चंपारण में बहन की बर्थ डे पार्टी के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

cy520520 2026-1-5 17:56:38 views 1044
  

किरायं के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम। प्रतीकात्मक फोटो  



संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। छतौनी थाना क्षेत्र के एक मकान में बहन के बर्थ डे पार्टी के बहाने महिला को बुलाकर खाना में नशा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दूसरे की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। सदर वन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पहाड़पुर थाना के सेनवल गांव का निवासी जितेंद्र चौरसिया है। डीएसपी ने बताया कि तुरकौलिया थाना की एक महिला को जितेंद्र ने अपनी बहन के बर्थडे पाटी में शामिल होने के लिए बुलाया था।

महिला को लाने के लिए एक चारपहिया वाहन भी भेजा, जिसपर सवार होकर महिला अपने दो वर्ष के बच्चा के साथ छतौनी आ रही थी। रास्ते में उस पर जितेंद्र भी सवार हो गया व उसे छतौनी में एक किराया के मकान में लाया, जहा भोज खिलाया।

खाने में नशीला पदार्थ डाल दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। जब महिला को होश आया तो वह अर्द्वनग्न थी फिर व थाना पहुंच अपने पति को बुलाकर थाना पहुंची जहां पुलिस को आपबीती बताई।

पुलिस को दिए गए आवेदन में महिला ने जितेंद्र के अलावा पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना के बबरीया गांव निवासी प्रकाश यादव को भी आरोपित किया है। प्रकाश पर आरोप लगाया है कि वह चारपहिया वाहन के आगे-आगे चल रहा था व कमरा उसी ने लिया था।

प्रकाश ने ही कमरा तक पहुंचाया था। आवेदन मिलने के बाद छतौनी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कर दारोगा नेहा कुमारी को जांच का प्रभार सौंपा। रविवार को नेहा कुमारी ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है व दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163508