search

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा कुशीनगर का ज्ञानेश्वर स्तूप, म्यांमार के आर्किटेक्ट करेंगे तैयार

LHC0088 2026-1-5 17:26:42 views 1142
  

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा कुशीनगर का ज्ञानेश्वर स्तूप।



संवाद सूत्र, बुद्धनगरी। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र स्थित म्यांमार बुद्ध मंदिर परिसर में बनने वाला ज्ञानेश्वर स्तूप पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा। इसकी डिजाइन म्यांमार के आर्किटेक्ट द्वारा तैयार कराया गया है। स्तूप का निर्माण म्यांमार के ही कारीगरों द्वारा किया जाएगा। यह म्यांमार स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना होगा।

म्यांमार की सरकार ने दो वर्ष पूर्व एबी ज्ञानेश्वर को प्रतिष्ठित धार्मिक उपाधि अभिधजा महारथा गुरु प्रदान किया था। विश्व के लगभग सभी बौद्ध देशों में ज्ञानेश्वर के अनुयायी हैं। कुशीनगर आने वाले सभी अनुयायी स्तूप का दर्शन व पूजन-वंदन करेंगे।

स्तूप के निर्माण में व्यय होने वाला धन म्यांमार सरकार और विश्व भर के श्रद्धालुओं द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। स्तूप का शिलान्यास म्यांमार के संघराजा भिक्षु डॉ. नैनीसारा ने 24 दिसंबर को किया है।

म्यांमार बुद्ध मंदिर के प्रभारी भिक्षु नंदका ने बताया कि एबी ज्ञानेश्वर ने अपने निर्वाण के पूर्व अपना अंतिम संस्कार बुद्ध मंदिर परिसर में ही कराने की इच्छा प्रकट की थी।

कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष रहे एबी ज्ञानेश्वर का निधन बीते 31 अक्टूबर में लखनऊ में हो गया था। उनका अंतिम संस्कार बीते 11 नवंबर को म्यांमार बुद्ध मंदिर कुशीनगर परिसर में हुआ था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163870