search

जामताड़ा में 1203 गांवों में होगा डिजिटल क्राप सर्वे, दिया गया प्रशिक्षण

deltin33 2026-1-5 16:26:55 views 960
  

सर्वेयरों को दी गई ट्रेनिंग। (जागरण)



जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जिला कृषि कार्यालय स्थित आत्मा सभागार में सोमवार को डिजिटल क्राप सर्वे से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

इसमें जामताड़ा जिले के सभी छह प्रखंड से आए ब्लॉक नोडल आफिसर, सुपरवाइजर व वीएलई शामिल हुए। जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर सोमन दे, गंगाधर मंडल, मनोज कोल व कालिदास टुडू ने प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान सर्वे आईडी क्रिएट करना, सर्वेयर को वर्क असाइन करना, वर्क को अप्रूव करना व सर्वे करने से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

बताया कि किसी भी भूखंड को सर्वे करने के लिए तीन एंगल से फोटो एप में अपलोड करना है। इसके अलावा भूखंड की स्थिति को भी ठीक से डालना है, जैसे परती, रबी और खरीफ तथा मिश्रित फसल के बारे में जानकारी देनी है।

बता दें कि जामताड़ा जिलों में कुल 1203 गांवों में कुल 12,42,036 डिजिटल क्राप सर्वे किया जाना है। अब तक 6937 सर्वे का कार्य सर्वेयर ने पूरा कर लिया गया है।

मंगलवार से डीसीएस कार्य अभियान के रूप में सभी छह प्रखंडों में संचालित होगा। इसी माह के अंत में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475935