search

यात्रीगण ध्यान दें! सांतरागाछी–अजमेर स्पेशल के रूट में बदलाव, कोयल पुल में दरार के बाद रेलवे का फैसला

cy520520 2026-1-5 15:28:57 views 730
  



जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के रांची रेल मंडल के रांची–लोहरदगा–टोरी रेलखंड पर नगजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में तकनीकी खराबी सामने आई है। पुल के पिलर संख्या चार और पांच के बीच दरार पाए जाने के बाद एहतियातन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

रेल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कारण ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी–अजमेर स्पेशल (वाया रांची) के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन सोमवार को अपनी यात्रा के दौरान अपने निर्धारित मार्ग मुरी–रांची–लोहरदगा–टोरी के स्थान पर अब मुरी–बरकाकाना–टोरी होकर परिचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: कोयल नदी पुल में दरार से रांची-टोरी रेल लाइन ठप, लोहरदगा की लाइफलाइन पर संकट

यह भी पढ़ें- झारखंड में हो सकता था बिहार जैसा हादसा! रेलवे पुल के पिलर में दरार; समय रहते रोकी गई रांची-लोहरदगा मेमो ट्रेन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162301