झारखंड में घूमने के लिए परफेक्ट लोकेशन (Picture Credit - Instagram)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी का महीना घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस मौसम में न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही परेशान करने वाली गर्मी रहती है, जिससे आराम से घूमा जा सकता है। ऐसे में झारखंड सबसे अच्छा लोकेशन है। यहां हरे-भरे जंगल, ऊंचे झरने, शांत तालाब, ऐतिहासिक स्थल और एडवेंचर स्पॉट सब कुछ है, जो आपको खूब पसंद आएंगे। अगर आप घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो झारखंड आपकी ट्रैवल लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। आइए आज हम आपको यहां के कुछ खूबसूरत लोकेशन के बारे में बताते हैं।
पारसनाथ हिल्स
(Picture Credit - Instagram)
अगर आप पहाड़ों के शौकीन हैं, तो झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ हिल्स पर जा सकते हैं। यहां का व्यू, नेचर और शांत माहौल आपकी छुट्टियों का यादगार बना देगा। बता दें कि यह झारखंड की सबसे ऊंची चोटी भी है।
देवघर
(Picture Credit - Facebook)
झारखंड घूमने का सोच रहे हैं, तो देवघर का बैद्यनाथ धाम जरूर जाएं। यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सामरी झरना, ट्रैकिंग और खूबसूरत नजरों का अनुभव ले सकते हैं। यहां पर आकर आप शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं।
दसम फॉल्स
(Picture Credit - Instagram)
झारखंड का फेमस दसम फॉल्स अपनी खूबसूरत के लिए जाना जाता है। इस फॉल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां का शांत माहौल और झरने की आवाज आपके मन मोह लेगा। वहीं, चारों तरफ का हरा-भरा वातावरण इसके और अट्रैक्टिव बनाता है।
हजारीबाग
(Picture Credit - Instagram)
हजारीबाग का नाम आते ही झरने और हरियाली याद आते हैं। नेचर लवर्स के लिए यहां पर खूबसूरत कान्हर झरना, चंद्र झरना और गौरांग झरना भी हैं। ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए यह लोकेशन एकदम परफेक्ट है।
जमशेदपुर
(Picture Credit - Canva)
जमशेदपुर सिर्फ इंडस्ट्री शहर नहीं है। यहां के खूबसूरत झरने और हरे-भरे पार्क एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। कयाकिंग और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह खास है।
सिमडेगा
(Picture Credit - Canva)
झारखंड का सिमडेगा अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां पर रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग और नेचर हाइकिंग का मजा ले सकते है। यह जगह कम भीड़ वाली है, इसलिए यहां आकर आपका मन शांत और फ्रेश हो जाएगा।
रजरप्पा मंदिर
(Picture Credit - Instagram)
झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित काफी पुराना और अनोखा रजरप्पा मंदिर अपने रहस्मय प्रतिमा के लिए मशहूर है। कहा जाता है कि यहां मांगी हुई मन्नत मां छिन्नमस्ता पूरी करती हैं।
यह भी पढ़ें - जनवरी में घूमने का है प्लान? गुलमर्ग से लेकर कच्छ तक, ये जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप को यादगार
यह भी पढ़ें - न पासपोर्ट की झंझट न वीजा का टेंशन, सर्दियों में नेपाल की 5 जगहें दिला देंगी स्विट्जरलैंड की याद |