search

Koderma इन योजनाओं से बदलेगी किसानों की तकदीर, 70 गांवों के 10 हजार हेक्टेयर भूमि की बुझेगी प्यास

deltin33 2026-1-5 13:56:47 views 1261
  

कोडरमा में 23.81 करोड़ की जलछाजन योजनाएं इस वर्ष होंगी पूरी।



संवाद सहयोगी, कोडरमा। जिले में लगातार गंभीर होते जल संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण और जल प्रबंधन के तहत कई अहम उपाय किए जा रहे हैं। आने वाले कुछ वर्षों में कोडरमा जिला जल प्रबंधन और संरक्षण के लिहाज से सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ता नजर आएगा।

बढ़ती आबादी और गिरते भूजल स्तर की चुनौती को देखते हुए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना और झारखंड जलछाजन योजना के तहत वर्षा जल को रोकने और उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इन योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है और नए वर्ष में इनके पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया है। इन दोनों योजनाओं के माध्यम से जिले के 70 गांवों की लगभग 10 हजार हेक्टेयर भूमि तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इससे करीब 67 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में इन गांवों में सिंचाई क्षमता की कमी के कारण खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर है, लेकिन योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद कृषि व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण कर उसे खेतों तक पहुंचाना है, जिससे किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा मिल सके। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत जिले के डोमचांच और जयनगर प्रखंड के 13 पंचायतों के 45 गांवों में जलस्रोतों के निर्माण का कार्य लगभग 79 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

वहीं झारखंड जलछाजन योजना के तहत मरकच्चो प्रखंड के 25 गांवों में जलस्रोत निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। इन दोनों योजनाओं पर कुल 23.81 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

योजनाओं के तहत पहाड़ों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों से आने वाले वर्षा जल को रोककर खेतों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना का संचालन मत्स्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। योजनाओं के पूर्ण होने से जिले में जल संकट की समस्या काफी हद तक दूर होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री सिंचाई योजना

  • प्रखंड : डोमचांच व जयनगर
  • पंचायत : 13
  • लक्षित गांव : 45
  • भौगोलिक क्षेत्र : 5410 हेक्टेयर
  • सिंचाई योग्य क्षेत्र : 4700 हेक्टेयर
  • प्रोेजेक्ट लागत : 10.34 करोड़
  • कृषि क्षेत्र : 3200 हेक्टेयर
  • रेनफाल एरिया : 2861 हेक्टेयर
  • कुल परिवार : 5945
  • कुल जनसंख्या : 40172
  • मुख्य खेती : धान, गेहूं, दलहन

झारखंड जलछाजन योजना

  • प्रखंड : मरकच्चो
  • पंचायत : 6
  • लक्षित गांव : 25
  • भौगोलिक क्षेत्र : 6087 हेक्टेयर
  • सिंचाई योग्य क्षेत्र : 5389 हेक्टेयर
  • कृषि क्षेत्र : 2303 हेक्टेयर
  • कुल जनसंख्या : 17496
  • प्रोजेक्ट लागत : 13.47 करोड़़



पीएम सिंचाई योजना व झारखंड जलछाजन योजना के तहत नए वर्ष में 70 गांवों में जल संरक्षण कर खेतों तक सिंचाई सुविधा बहाल करने का लक्ष्य है। इन योजनाओं में लगभग 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डोमचांच व जयनगर में पीएम सिंचाई योजना का काम 78 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अगले दो-तीन माह में योजनाएं पूरी कर ली जाएगी। इससे आसपास के गांवों में पानी की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को लाभ होगा।
- विजय कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी कोडरमा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475833