search

बठिंडा में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, शख्स को कृपाण-गंडासे से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल

Chikheang 2026-1-5 13:56:44 views 1058
  



जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा जिले के गांव कराड़वाला में पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सदर रामपुरा पुलिस थाना ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव कराड़वाला निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के अमनदीप सिंह, महिकदीप सिंह और रानू सिंह के साथ उसका काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते उक्त तीनों आरोपियों ने दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में घेर लिया और कृपाण, गंडासा व लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल संदीप सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद अमनदीप सिंह और महिकदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167689