search

नशे के खिलाफ बठिंडा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 10 मामलों में हेरोइन-कैप्सूल सहित 12 आरोपी पकड़े

Chikheang 2026-1-5 13:26:45 views 1040
  

बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 36.30 ग्राम हेरोइन और 245 नशीले कैप्सूल/गोलियां बरामद की हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने मेहता निवासी सिकंदरपुरा बठिंडा को भाईरूपा गांव के पास से 3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने इशू कुमार निवासी बेअंत नगर बठिंडा को 2 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया। उसे भी बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। बालियांवाली थाना पुलिस ने अर्शदीप सिंह निवासी गांव रामनिवास को गांव बालियावाली के पास से 105 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।

कोटफत्ता थाना पुलिस ने सिमरजीत सिंह निवासी गांव माइसरखाना को 3.65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत मिल गई। नथाना थाना पुलिस ने बलजिंदर सिंह निवासी गांव कल्याण सुक्खा को गांव नाथपुरा के पास से 3.15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया।

वहीं, नथाना थाना ने सतनाम सिंह निवासी गांव चक्क फतेह सिंह वाला को गांव भुच्चो मंडी के पास से 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। भगता भाईका थाना पुलिस ने बताया कि गुरसुख सिंह निवासी गांव मलूका को 40 नशीली गोलियों के साथ काबू किया गया।

इसी थाना ने निर्मल सिंह निवासी गांव दियालपुर मिर्जा और सुखमन सिंह निवासी गांव दियालपुरा मिर्जा को गांव जलाल के पास से 2 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। फूल थाना पुलिस ने रेशम सिंह और गुरप्यार सिंह निवासी भाईरूपा गांव को गांव भाईरूपा के पास से 2.50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। सदर रामपुरा थाना पुलिस ने बताया कि फरीद सिंह निवासी गांव पीरकोट को गांव चाउंके के पास से 100 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167231