search

प्रयागराज में पेयजल समस्या से मिलेगी निजात...बदलेंगी नलकूपों की पुरानी मोटरें, डेढ़ लाख की आबादी को मिलेगा साफ पानी

deltin33 The day before yesterday 10:26 views 951
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गर्मी में पानी की खपत बढ़ जाती है। दबाव बढ़ते ही नलकूप भी जवाब देने लगते हैं। कहीं लो प्रेशर तो कहीं दूषित जलापूर्ति की समस्या पैदा हो जाती है। पुराने नलकूपों की मोटरें भी आए दिन बिगड़ी रहती हैं।

इसके चलते शहर की एक बड़ी आबादी को परेशानी उठानी पड़ती है। नए साल में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े, इसको लेकर जलकल विभाग ने योजना बनाई है। शहर के करीब 150 नलकूपों की मोटरें जो 20 साल पुरानी हो गई हैं को बदल दिया जाएगा। ऐसा होने पर करीब डेढ़ लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।

शहर में बेहतर जलापूर्ति के लिए 664 नलकूप लगाए गए हैं। इसमें से लगभग 150 नलकूप 20 वर्ष पहले लगाए गए हैं। गर्मी के दिनों में अक्सर इन नलकूपों की मोटरें खराब हो जाती हैं। इनकी मरम्मत में कई-कई दिन लग जाते हैं। इस दौरान लोगों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।

कई बार लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाते हैं। समस्या को दूर करने के लिए जलकल विभाग ने तैयारी कर ली है। ऐसे सभी नलकूपों की मोटरें बदली जाएंगी जो 20 वर्ष पुराने हो चुके हैं। मोटरों को बदलने की प्रक्रिया तीन चक्रों में पूरी होगी।

जनवरी में नलकूपों की सूची बनने के बाद फरवरी से बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान शहर के तमाम पार्षदों से उनकी राय भी ली जाएगी। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय शिवम मिश्र ने बताया कि नलकूपों की पुरानी मोटर को बदलने की प्रक्रिया फरवरी में शुरू हो जाएगी।

पिछले वर्ष भी कई मोटरों को बदला गया था। 20 साल पुरानी मोटरों को बदलने के बाद 15 वर्ष पुरानी मोटरों को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को अब हाईवे तक आने की नहीं उठानी पड़ेगी जहमत, 2 KM की दूरी वाले गांवों तक चलेंगी रोडवेज बसें

इन वार्डों में रहती है समस्या

राजापुर, तेलियरगंज, स्वराज नगर, अटाला, दरियाबाद, खुल्दाबाद, प्रीतम नगर, ऊंचवागढ़ी, म्योराबाद, कटरा, बघाड़ा, नैनी ददरी, दारागंज, अल्लापुर, मधवापुर, अलोपीबाग, सोहबितयाबाग,पूरा पड़ाइन, शिवकुटी, बैरहना, अतरसुइया, करेली, करैलाबाग, राजरूपपुर, ओम प्रकाश सभासद नगर में गर्मी में पेयजल समस्या गहरा जाती है। इन वार्डों के नलकूपों की मोटरें बदली जाएंगी।



शहर के लोगों को बेहतर पेयजल मिले, इसका प्रयास लगातार किया जा रहा है। गर्मी के दिनों में लो प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए 20 वर्ष पहले लगाए गए नलकूपों की मोटरें बदली जाएंगी। मोटर बदलने की प्रक्रिया फरवरी से शुरू जाएगी। 1.50 लाख से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा।


                                                                    कुमार गौरव, महाप्रबंधक, जलकल, प्रयागराज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
456275

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com