search

Weather Update: ओडिशा में फिर लुढ़का पारा, कड़ाके की ठंड और कोहरे की चेतावनी

Chikheang 2026-1-5 10:26:27 views 1085
  

ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर।  ओडिशा में सोमवार से एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने कहा है कि रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। आंतरिक ओडिशा और दक्षिण ओडिशा के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को फुलवाणी, बौद्ध, अनुगुल, सोनपुर, बलांगीर, टिटलागढ़, नुआपड़ा और नवरंगपुर में रात का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

वहीं, मंगलवार को फुलवाणी में 8 डिग्री, कोरापुट में 9 डिग्री, बौद्ध और भवानीपटना में 10 डिग्री, राउरकेला, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में 11 डिग्री, जबकि केंदुझर, ढेंकानाल और मलकानगिरी में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

8 तारीख को अनुगुल, बौद्ध, फुलवाणी, भवानीपटना, कोरापुट, मलकानगिरी, नवरंगपुर, टिटलागढ़ और बलांगीर में भी कड़ाके की ठंड महसूस होने की संभावना है। जाजपुर और नयागढ़ में अत्यंत घना कोहरा छाया रह सकता है।

वहीं, खुर्दा, कटक, गंजाम, ढेंकानाल, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी और सुंदरगढ़ में घना कोहरा रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार आंतरिक और दक्षिण ओडिशा के कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।

वहीं पिछली रात को जी. उदयगिरि में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोरापुट में तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 10.2 डिग्री रहा। फुलवाणी में पारा 8.5 डिग्री, सिमिलिगुड़ा में 9.1 डिग्री, झारसुगुड़ा में 11.5 डिग्री और रायगढ़ा में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जाजपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। वहीं जगतसिंहपुर, भुवनेश्वर, गोपालपुर, खुर्दा, ढेंकानाल और फुलवाणी में मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166782