search

यूपी में वंदे भारत एक्सप्रेस पलटाने की साजिश! ट्रैक पर रखा मिला लकड़ी का बोटा; लोगों की सूझबूझ से टला हादसा

Chikheang 2026-1-5 07:26:05 views 1243
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता रायबरेली। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के निकट रायबरेली से दरियापुर रेलवे स्टेशन के मध्य रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने से पहले रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रखा मिला।

संयोग अच्छा रहा कि समय रहते स्थानीय लोगों की नजर इस पर पड़ गई और उन्होंने लकड़ी के बोटे को ट्रैक से हटा दिया। इससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

सुबह के समय कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पटरी पर रखे लकड़ी के बोटे पर पड़ी। उस समय गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने का समय नजदीक था। खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने बिना देर किए लकड़ी को हटाया और इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्वों की हरकत हो सकती है, जिन्होंने जानबूझकर ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रखा हो।

  

यदि समय रहते यह नहीं हटाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेन के लिए ट्रैक पर किसी भी प्रकार की बाधा गंभीर खतरा बन सकती है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एके सिंह का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रखे जाने की फिलहाल कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।

हालांकि, सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा सकती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लकड़ी का बोटा ट्रैक पर कैसे और किसके द्वारा रखा गया।

यह भी पढ़ें- झारखंड में रेलवे के SMS ने बढ़ाई परेशानी, अंतिम समय में राजधानी ट्रेन का रूट डाइवर्ट, मची अफरातफरी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167860