search

गाना रिजेक्ट होने पर फूट-फूटकर रोने लगे थे R D Burman, बाद में कुमार सानू की आवाज में हुआ अमर

Chikheang 2026-1-4 20:56:35 views 813
  

क्यों रोने लगे थे आर डी बर्मन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4 जनवरी 1994 यानी ठीक 32 साल आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार आर डी बर्मन का निधन हुआ था। उनकी मौत से बॉलीवुड में म्यूजिक इंडस्ट्री में एक युग का अंत हुआ। उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको राहुल देव बर्मन यानी आर डी बर्मन से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा।  

आर डी बर्मन का एक गाना हिंदी सिनेमा के फिल्ममेकर ने रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद वह इमोशन हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे थे। आइए इसके पीछे असली वजह क्या थी, विस्तार से जानते हैं-
क्यों रोने लगे थे आर डी बर्मन

1960 से लेकर 1980 के बीच बॉलीवुड के कल्ट क्लासिक गानों की धुनों को आर डी बर्मन ने ही तैयार किया था। किशोर कुमार से लेकर कुमार सानू तक तमाम गायक आर डी बर्मन के संगीत पर गाना गाकर स्टार बन गए। लेकिन एक वक्त ऐसा आया था, जब करियर के अंतिम पड़ाव में आर डी बर्मन को गाना मिलना बंद हो गए। दरअसल फेसबुक पेज द बॉलीवुड रेडियो पेज पर बर्मन साहब से जुड़ा एक रोचक किस्सा साझा किया है, जिसमें बताया गया है।  

  

यह भी पढ़ें- RD Burman के इस गाने से डर गए थे देव आनंद, रिलीज के बाद बना आइकॉनिक, आज भी रहता है लोगों की जुबान पर




बात उस समय कि है जब निर्माता विधु विनोद चोपड़ा अपनी फिल्म 1942- ए लव स्टोरी के संगीत के लिए आर डी बर्मन के पास पहुंचे थे। उन्होंने बर्मन साहब से फिल्म के लिए बेस्ट सॉन्ग की डिमांड और संगीतकार ने उनकी मांग के आधार पर फिल्म का कुछ न कहो... (Kuch Na Kaho) गाना भी उन्हें सुनाया। लेकिन चोपड़ा उस गाने की धुन अच्छी नहीं लगीं और उन्होंने वह सॉन्ग रिजेक्ट कर दिया।  

  

इसके बाद विधु विनोद चोपड़ा ने आर डी बर्मन ने कहा कि आपके पीछे जो तस्वीर लगी हुई है, उसी इंसान के संगीत की उम्मीद मैं आपसे रखता हूं, वह तस्वीर सचिन देव बर्मन यानी आर डी बर्मन के पिता की थी। ये सुनकर आर डी बर्मन भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। हाालांकि, विधु उनको हौंसला बढ़ाया और कहा कि मैं एक सप्ताह बाद आऊंगा आप गाना तैयार रखना।  
आर डी बर्मन का कल्ट रोमांटिक सॉन्ग

1994 में आई 1942- ए लव स्टोरी फिल्म के कुछ न कहो... गाने की धुन को तैयार करने में संगीतकार आर डी बर्मन को एक सप्ताह से ज्यादा समय लगा, लेकिन जब विधु विनोद चोपड़ा वापस आए और उन्होंने गाने के संगीत को सुना तो खुशी के मारे उन्होंने बर्मन साहब को गले लगा लिया। इस तरह से 90 के दशक का एक कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग बनकर तैयार हुआ। इस गीत को सिंगर कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में गाया है।  

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar के इस गाने की एक-एक लाइन है दिल को छूने वाली, 55 साल पुराने गाने को YouTube पर मिले 12 मिलियन व्यूज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166925