search

सहारनपुर में हत्यारा सचिन गिरफ्तार, महिला को पेट में कैंची घोंपकर मार डाला था

cy520520 2026-1-4 19:56:38 views 425
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। महिला के पेट में कैंची घोंपकर उसकी निर्मम हत्या करने के फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ज्ञात रहे कि 30 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्र के गांव नल्हेड़ा गुर्जर निवासी सर्वेश की पत्नी आशा देवी के साथ आरोपित सचिन ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से आरोपितों ने आशा देवी के पेट में कैंची मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई थी। मृतका के पति ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस लगातार और आरोपित की तलाश में जुटी थी।

रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घसौती तिराहा से फरार आरोपित अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र हरबीर सिंह गांव दतियाना, थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162272