search

रामपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर, मुख्तार अब्बास नकवी ने कार्यकर्ताओं से की खास अपील

Chikheang 2026-1-4 16:56:36 views 783
  



जागरण संवाददाता, रामपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। \कहा कि चुनाव का समय नजदीक है।अभी से तैयारियां शुरू कर दें और मजबूती से जुट जाएं। वह शंकरपुर स्थित आवास पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

नकवी तीन दिनी दौरे पर दो जनवरी को रामपुर आए थे। रविवार को सुबह पदाधिकारियों से मुलाकात की और चुनाव को लेकर चर्चा के बाद वह वापस दिल्ली लौट गए। इससे पहले उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव और विधान सभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा।

पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रत्येक ग्राम स्तर तक भाजपा की नीतियों का प्रचार करें। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य करें।

उन्होंने जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार और उनकी टीम द्वारा की जा रही तैयारियाें की भी जानकारी की और उत्साह बढ़ाया। कार्यकर्ताओं से और अधिक मेहनत से कार्य करने की नसीहत दी।

कहा कि पंचायत चुनाव में इस बार भाजपा के ज्यादा से ज्यादा सदस्य विजयी हों, ताकि फिर से भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जा सके।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राकेश मिश्रा, भारत भूषण गुप्ता, संजय चंद्रा आदि मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167533