search

वृंदावन के रंगजी मंदिर में रंगनाथ और मां गोदाम्मा का विवाहोत्सव 14 को, पांच दिन निभाई जाएंगी विवाह की रस्में

Chikheang 7 day(s) ago views 993
  

रंगजी मंदिर।



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। दक्षिण भारतीय परंपरा के रंगजी मंदिर में हर दिन उत्सव मनाए जाते हैं। इसी कड़ी में दस जनवरी से 14 जनवरी तक मंदिर में ठाकुरजी का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में दस जनवरी से ठाकुरजी के विवाहोत्सव की रस्में शुरू होंगी और 14 जनवरी को भगवान रंगनाथ मां गोदाम्मा के साथ वैदिक रीतिरिवाज के साथ परिणय बंधन में बंधेंगे।
दस से शुरू होंगी रस्में

इससे पहले मंदिर में दस जनवरी से ठाकुरजी के विवाह की रस्में शुरू होंगी। 14 जनवरी को भगवान रंगनाथ बरात लेकर निकलेंगे और मंदिर के पुजारी ठाकुरजी एवं माता गोदाम्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए माला की अदला-बदली करेंगे। ठाकुरजी के विवाहोत्सव का साक्षी बनने को श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रहेगी।
धनुर्मास के 27 वें दिन होगा ठाकुरजी का विवाहोत्सव


दक्षिण भारतीय परंपरा के रंगजी मंदिर में 14 जनवरी को भगवान रंगनाथ और माता गोदाम्मा का विवाह समारोह आयोजित होगा। ठाकुरजी के विवाहोत्सव की मान्यता के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर सेवायत माध्वाचार्य ने बताया जिस प्रकार द्वापर में ब्रजगोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए मां कात्यायनी की 21 दिन तक आराधना करते हुए व्रत रखा और शरद पूर्णिमा की रात भगवान ने इन ब्रजगोपियों संग पति रूप में महारास रचाया।
पांच दिन निभाई जाएंगी विवाह की रस्में

ठीक इसी तरह धनुर्मास में माता लक्ष्मीजी (गोदाम्मा) ने भगवान विष्णु (भगवान रंगनाथ) को पाने के लिए एक महीने का व्रत रखा। धनुर्मास की शुरुआत 16 नवंबर काे होती है। इसी दिन से माता गोदाम्मा ने एक महीने का व्रत रखा। व्रत के 27 वें दिन माता गाेदाम्मा को भगवान रंगनाथ की प्राप्ति हुई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149961

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com