search

हाथरस में सांडों की भिड़ंत से मची खलबली, सड़क पर लगा लंबा जाम

LHC0088 2026-1-4 13:56:53 views 558
  

सड़क पर गिरे बाइक सवार।



जागरण संवाददाता, हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के पास रविवार दोपहर दो सांडों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। अचानक हुई इस भिड़ंत में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। लोग भागे, वाहन रुके और यातायात ठप हो गया।
दो सांडों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शी वंश ने बताया कि दोनों सांड अचानक एक-दूसरे से भिड़ गए। लोगों ने उन्हें शांत करने के लिए पानी डाला, लेकिन सांड और आक्रामक हो गए। वे मुख्य सड़क पर आ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन सवार सुरक्षित बच निकले। करीब पांच मिनट बाद सांड वहां से चले गए, तब जाकर यातायात धीरे-धीरे सुचारु हो सका।
गोशालाओं में भेजने की मांग

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को गोशालाओं में भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा, अगर समय रहते आवारा पशुओं को नियंत्रित नहीं किया गया, तो ऐसी घटनाएं आम हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- शराब पिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है पति, कमरे में रखा जाता है भूखा-प्यासा; विवाहिता के सनसनीखेज आरोप से पुलिस सन्न
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165697