search

उत्तराखंड पुलिस पीछे थी, बच कर भाग रहे थे बदमाश... बेकसूर बाइक सवार को रौंद डाला

Chikheang 2026-1-4 13:28:43 views 799
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम पुलिस चौकी के पास उत्तराखंड पुलिस के बदमाशों का पीछा करते समय बदमाशों की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना शुक्रवार करीब साढ़े छह बजे की है। उत्तराखंड पुलिस वांछित कार सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। बदमाशों का पकड़ने के लिए पुलिस उत्तराखंड से सहारनपुर की सीमा में प्रवेश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पुलिस शेखपुरा कदीम पुलिस चौकी के पास बदमाशों को पकड़ने के लिए पहुंची और रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। इसी दौरान बदमाशों ने बैक गियर में लेकर कार को तेज रफ्तार से दौड़ा दिया। इसी दौरान कार के पीछे बाइक सवार नागल के मायाहेड़ी निवासी 53 वर्षीय शीतल गांव आ रहा था।

बदमाशों की कार ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। बदमाश व्यक्ति को रौंदते हुए फिल्मी स्टाइल में फरार होने में कामयाब रहे। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की जानकरी ली और घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे।  

उत्तराखंड से भागे हरियाणा के बदमाश सहारनपुर की सीमा में किया प्रवेश : उत्तराखंड पुलिस जिन कार सवार जिन बदमाशों का पीछा कर रही थी। वह बदमाश हरियाणा के बताए जा रहे है। जो उत्तराखंड से पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। कार में सवार बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ सकी। पुलिस पीछा करती रही और बदमाशों ने सहारनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश कर लिया। स्थानीय पुलिस भी बदमाशों को बोर्डर पर नहीं पकड़ सकी। स्थानीय पुलिस बदमाशों को पकड़ने जगह-जगह दबिश दे रही है।  

पिता का क्या कसूर था : नागल के मायाहेड़ी निवासी 53 वर्षीय शीतल के परिवार में दो बेटे शुभम देविका और एक बेटी वंदना है। मेहनत-मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करते थे। बदमाशों की कार की टक्कर से मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बेटों का कहना है कि उनके पिता का क्या कसूर था। वह घर लौट रहे थे।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी है : शेखपुर कदीम में कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी हुई हैं। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। आशीष तिवारी, एसएसपी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167141