search

Weather Update: पीलीभीत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, सूरज भी नहीं दे पाया राहत

LHC0088 2026-1-4 12:57:31 views 880
  

कोहरा। जागरण



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। ठंड की सीजन के सबसे ठंडे दिन लगातार हो रहे है। इन दिनों में सुबह से ही आसमान में घने कोहरे की चादर लिपटी रही और दोपहर में सूर्य देव की एक हल्की चमक दिखाई तो दी, लेकिन वह कड़ाके की ठिठुरन से राहत देने में पूरी तरह नाकाम रही। बर्फीली पछुआ हवाओं ने गलन इतनी बढ़ा दी कि लोग दिनभर अलाव और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
तापमान में गिरावट से कोल्ड डे


मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 15 दिनों में तापमान उतार चढ़ाव पर रहा है। जहां 20 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री था, वहीं शनिवार को यह लुढ़ककर 14.07 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में आई इस भारी गिरावट लगभग पांच से छह डिग्री के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।

कोहरे के चलते दृश्यता भी कम रह गई, शुक्रवार से शुरू हुआ बर्फीली हवाओं का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। पहाड़ों से आ रही सीधी हवाओं ने मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ा दी है। बाज़ारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
पीलीभीत जिले का पिछले 15 दिनों का तापमान आंकड़ा


03 जनवरी 2026 शनिवार 13.9 डिग्री 5.8 डिग्री सीजन का सबसे ठंडा दिन, घना कोहरा
02 जनवरी 2026 शुक्रवार 14.7 डिग्री 5.5 डिग्री बर्फीली हवाओं का प्रकोप
01 जनवरी 2026 गुरुवार 16.2 डिग्री 8.2डिग्री नए साल की शुरुआत घने कोहरे से
31 दिसंबर 2025 बुधवार 18.5डिग्री 7.4डिग्री आंशिक रूप से बादल, ठिठुरन
30 दिसंबर 2025 मंगलवार 21.0डिग्री 6.8डिग्री सुबह कोहरा, दोपहर में धूप
29 दिसंबर 2025 सोमवार 20.4डिग्री 6.5डिग्री ठंडी पछुआ हवाएं जारी
28 दिसंबर 2025 रविवार 21.2डिग्री 7.0डिग्री मौसम साफ, खिली धूप
27 दिसंबर 2025 शनिवार 20.8डिग्री 7.5 डिग्री सामान्य ठंड
26 दिसंबर 2025 शुक्रवार 18.2डिग्री 8.8 डिग्री कोहरे के कारण दृश्यता कम
25 दिसंबर 2025 गुरुवार 21.4डिग्री 9.2 डिग्री क्रिसमस पर सुहावना मौसम
24 दिसंबर 2025 बुधवार 19.8डिग्री 10.5 डिग्री बादलों की आवाजाही
23 दिसंबर 2025 मंगलवार 20.1डिग्री 9.8 डिग्री धुंध भरी सुबह
22 दिसंबर 2025 सोमवार 20.5डिग्री 9.0 डिग्री शीतलहर की दस्तक
21 दिसंबर 2025 रविवार 19.2डिग्री 7.2 डिग्री रात के तापमान में गिरावट
20 दिसंबर 2025 शनिवार 21.5डिग्री 8.4 डिग्री मौसम शुष्क और साफ
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165146