search

खिचड़ी उत्सव में राधावल्लभलाल ने लिया बलदाऊ का रूप, भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

LHC0088 2026-1-4 07:57:21 views 727
  

राधावल्लभ मंदिर के खिचड़ी उत्सव में ठाकुरजी के दिव्य रूप ने भक्तों को किया मुग्ध।



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में ठाकुर राधावल्लभलाल प्रतिदिन भोर में अलग अलग रूप में दर्शन दे रहे हैं। शनिवार को सुबह मंदिर के पट खुले तो ठाकुरजी ब्रज के राजा बलदाऊ के रूप में भक्तों को दर्शन देते दिखे। सेवायतों ने बलदाऊ के सामने भांग की ठंडाई अर्पित की। ठाकुरजी ने भांग की ठंडाई व भांग के लड्डू का भोग लगाया, जिसे भक्तों को बांटा गया।
राधावल्लभ मंदिर के खिचड़ी उत्सव में ठाकुरजी के दिव्य रूप ने भक्तों को किया मुग्ध


श्रीहित हरिवंश महाप्रभु द्वारा स्थापित राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में प्रतिदिन उल्लास बरस रहा है। शनिवार की सुबह मंदिर सेवायतों ने जगमोहन में ठाकुरजी के जगार के पदों का गायन किया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में ठाकुरजी को सर्दी से बचाव के लिए गर्म पंचमेवायुक्त खिचड़ी भोग में परोसा गया। सेवायतों ने खिचड़ी उत्सव के पदों का गायन किया।
खिचड़ी उत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु

खिचड़ी उत्सव में ठाकुरजी के विलक्षण दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर प्रांगण खचाखच भरी थी। बार-बार राधावल्लभलाल और श्रीहरिवंश की गूंज सुनाई दे रही थी। सुबह सात बजे मंदिर के पट खुले तो ठाकुर राधावल्लभलाल ब्रज के राजा बलदाऊ के रूप में दिखे। ऐसे दिव्य दर्शन करते ही श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सेवायतों ने दाऊजी महाराज के सामने भांग के लड्डू और ठंडाई भोग में अर्पित की। ठाकुरजी ने बलदाऊ के रूप में भक्तों को दर्शन देकर भांग छानी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165044