search

यूपी में पत्नी की मौत के 17 घंटे बाद पति की मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

deltin33 2026-1-3 23:27:21 views 668
  



जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। बरौर के अरहरियामऊ गांव में 17 घंटे के अंतराल में वृद्ध दंपती की मौत हो गई। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

मलासा के अरहरियामऊ गांव निवासी तनिष्का ने बताया कि वह अपने गांव अरहरियामऊ में मां विनीता चौधरी, पिता वरुण चौधरी, दादी रामश्री व बाबा रामबाबू चौधरी के साथ घर में रहती है।

शुक्रवार को दादी रामश्री नाश्ता करके चारपाई पर लेट गई थी। दोपहर करीब एक बजे जब उन्हें खाना खिलाने के लिए जगाने का प्रयास किया तो 85 वर्षीय दादी रामश्री मृत अवस्था में थी।

इस पर रोना पीटना मच गया। इसके बाद रिश्तेदारों को सूचना दी गई। शनिवार को अंतिम संस्कार की तैयारी दुर्वासा ऋषि आश्रम के पास सेंगुर के तट पर किया जाना था। सुबह करीब सात बजे 90 वर्षीय बाबा रामबाबू चौधरी को जब चारपाई से उठाकर बाथरूम ले जाने का प्रयास किया तो बाबा नीचे गिर गए।

स्वजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 17 घंटे के अंतराल में वृद्ध दंपती की मौत होने से पूरे गांव के लोग शोक में डूब गए। परिवार का रोकर बुरा हाल हो गया। बड़े पुत्र विनोद कुमार चौधरी ने माता-पिता के शवों को मुखाग्नि दी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476058