search

रामपुर में शीतलहर का प्रकोप जारी, तीसरे दिन पारा और लुढका; छह डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

LHC0088 2026-1-3 23:27:13 views 1242
  



जागरण संवाददाता, रामपुर। गुरुवार से नया साल 2026 शुरू होने बाद हर दिन सर्दी और सितम ढाती महसूस हो रही है। वर्ष के पहले दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक लुढकने से ठिठुरन व गलन और बढ़ गई। इसके चलते लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं। चूंकि पूरे दिन शनिवार को भी मौसम एक समान बना रहा। धूप चमकना तो दूर की बात है। धूप चमकने जैसे आसार भी आसमान में नजर नहीं आए।

नव वर्ष का पहला दिन ठंड से कंपकंपाने वाला रहा था। घना कोहरा छाया रहा था। न्यूनतम तापमान सात डिग्री होने से कंपकंपी छूट रही थी। इससे पहले न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर चल रहा था। इस कारण पूरा दिन ठंड का ही बना रहा था। उसके बाद से ही दिन और अधिक ठंडा ही महसूस हो रहा है। सर्दी लगातार बढ़ती महसूस हो रही है।

वर्ष के तीसरे एक डिग्री तापमान और लुढक गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया। इस कारण सुबह से शाम तक दिन में भी लोग कंपकंपी महसूस करते रहे। इसका असर बाजार और सड़कों पर भी महसूस हुआ। ठंड से बचने के कारण लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं।

इस वजह से बाजारों में भीड़ भाड रोज की अपेक्षा कम महसूस हो रही थी। सड़कों के साथ फल व सब्जी विक्रेता भी खाली सिकुडे हुए बैठे दिखाई दिए। रोडवेज बस स्टैंड पर भी भीड़ कम रही। आवश्यक कार्य से सड़क पर दिखाई दे रहे लोग गर्म कपड़ों में दिख रहे थे। शाम को भी कोहरे ने दस्तक दे दी और रात से कोहरा घना होने से ठिठुरन व गलन बढ़ गई।

उधर जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि कोहरा व शीतलहर का मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है। मौसम गेंहू व सरसों व मटर आदि को फायदा पहुंच रहा है। साथ ही किसानों को सलाह दी है कि इस मौसम में लगने वाले संभावित रोग को लेकर सावधानी बरतें। ऐसी संभावना प्रतीत होने पर कृषि अधिकारी व वैज्ञानिक से सलाह लेकर उसका निदान अवश्य करें।

जिले में 14 रैन बसेरे संचालित,183 स्थानों पर जल रहे अलाव

जासं,रामपुर: जनपद में ठंड से बचाव को 14 रैन बसेरे संचालित हैं। 183 स्थानों पर अलाव प्रशासन द्वारा जलवाए जा रहे हैं। संचालित 14 रैन बसेरों में जिला अस्पताल परिसर, न्यू रोडवेज परिसर, जलकल परिसर, बिलासपुर रोड, मिलक, मुमताज पार्क, नगर पालिका परिषद, नएगर पंचायत नरपत नगर (डुंडावाला), नगर पंचायत शाहबाद कार्यालय, नगर पंचायत सैफनी , नगर पालिका परिषद स्वार रैन बसेरा, स्वार, साप्ताहिक बाजार, वार्ड-09, मसवासी, रैन बसेरा, बिलासपुर, नगर पंचायत गोदाम, दढ़ियाल, नगर पंचायत केमरी रैन बसेरा, नगर पालिका परिषद टांडा रैन बसेरा शामिल हैं। जनपद में 183 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। प्रमुख स्थलों में माल गोदाम, ज्वाला नगर, राम चौराहा, तोपखाना, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला जेल एवं थाना सिविल लाइन शामिल हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164999