search

ईको वैन में नहीं निजी अस्पताल की एंबुलेंस में की दरिदंगी, फरीदाबाद में दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की बहन का दावा

cy520520 2026-1-3 21:57:24 views 500
  



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ऑटो का इंतजार कर रही महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नई जानकारी सामने आई है। पीड़िता की बहन ने शनिवार को दावा किया है कि वारदात ईकाे वैन में नहीं बल्कि एंबुलेंस में हुई थी।

उसने यह भी दावा किया है कि एंबुलेंस एक निजी अस्पताल की थी। पुलिस ने इस मामले में ईको वैन बरामद की है। पीड़िता की बहन का यह दावा पुलिस जांच पर सवाल उठा रहा है, क्योंकि पुलिस ने इस मामले में ईको वैन बरामद की है।
बहन से मिलने नहीं दिया जा रहा

पीड़िता की बहन ने यह आरोप भी लगाया है कि उसे बहन से मिलने नहीं दिया जा रहा। जब भी वह बहन से मिलने के लिए जाती है तो अस्पताल प्रबंधन कह देता है कि पुलिस ने पीड़िता को किसी से भी मिलाने से इनकार किया हुआ है। उसे पता नहीं चल पा रहा कि बहन किस स्थिति में है।

घायल बहन की मदद के लिए उन्हें कहीं से भी आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। वहीं जिस अस्पताल में इलाज चल रहा है वह इलाज के रुपये जमा कराने का दबाव बना रहा है। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस की जांच पूरी तरह पुख्ता है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया का कहना है कि पीड़िता की हर संभव मदद की जा रही है। उसके इलाज में भी सहयोग कराया जाएगा।
आरोपियों की शिनाख्त परेड निकालेगी पुलिस

उधर, पुलिस अब आरोपियों की शिनाख्त परेड कराएगी। आरोपितों को गिरफ्तार करके बिना रिमांड लिए जेल भेजा गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम का कहना है कि जैसे ही डाॅक्टर उसे फिट घोषित करेंगे, नीमका जेल ले जाकर उससे आरोपितों की शिनाख्त कराई जाएगी।

इसमें आरोपियों को उनके जैसे हुलिया वाले अन्य कैदियों के साथ लाइन से खड़ा किया जाएगा। अगर पीड़िता आरोपितों को पहचान लेती है तो उन्हें सजा दिलाने में यह अहम तथ्य साबित होगा। यह शिनाख्त परेड ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी। जांच अधिकारी और जेल अधीक्षक भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

बता दें कि सोमवार रात महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच 48 ने आठ किलोमीटर लंबे रूट पर उसके आसपास की जगह 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले।

जिसके बाद आरोपियों की गाड़ी का नंबर ट्रेस हो सका। फिर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। सामूहिक दुष्कर्म करने वाला एक आरोपित मूलरूप से मथुरा और दूसरा झांसी का रहने वाला है। अभी दोनों फरीदाबाद में ही रहते हैं।

यह भी पढ़ें- चलती वैन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरीदाबाद पुलिस का एक्शन, आरोपियों की कराएगी शिनाख्त परेड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162011