search

Indian Railway News: कोहरे ने थाम ली ट्रेनों की रफ्तार, उत्कल एक्सप्रेस नौ घंटे लेट पहुंची आगरा; यात्रियों का हाल बुरा

Chikheang 2026-1-3 19:57:33 views 775
  

Indian Railway News: कोहरे के चलते ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।  



जासं, आगरा। कोहरे के प्रकोप के चलते शनिवार को ट्रेनों की गति धीमी हो गई। 21 ट्रेनें एक घंटे से अधिक देरी से गुजरीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे हेल्प लाइन में 1627 शिकायतें पहुंचीं। सबसे अधिक उत्कल एक्सप्रेस नौ घंटे लेट रही।

कोहरे के चलते आगरा कैंट रेलवे स्टेशन में यात्रियों की संख्या कम हुई है। दो माह पूर्व 25 हजार से अधिक यात्री हर दिन गुजर रहे थे जो अब घटकर 23 हजार पहुंच गई है। कोहरे के कारण सबसे अधिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लंबी दूरी की 65 प्रतिशत ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शनिवार को पंजाब मेल एक्सप्रेस दो घंटे, खजुराहो वंदे भारत 45 मिनट, केरला एक्सप्रेस दो घंटे, झेलम एक्सप्रेस 45 मिनट, जबलपुर एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि लेट चल रही ट्रेनों का लगातार प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।


एक घंटे की देरी से रवाना हुई अहमदाबाद फ्लाइट

कोहरे के चलते शनिवार को खेरिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद फ्लाइट एक घंटे, बेंगलुरु फ्लाइट 22 मिनट, हैदराबाद फ्लाइट 48 मिनट की देरी से रवाना हुई। अहमदाबाद फ्लाइट के यात्रियों ने नाराजगी भी जताई। वहीं अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट 42 मिनट की देरी से यहां पहुंची।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166949