search

TV एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार में गंगा में लगाई डुबकी, बोले- यहां पहुंचकर वाकई मिली बहुत शांति

cy520520 2026-1-3 17:57:34 views 839
  

मशहूर टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने हरकी पैड़ी पर गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार से माघ स्नान की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर मशहूर टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

ऋषिकेश क्रिएटिव प्रोडक्शन के आनर चिन्मय पंडित के साथ हरिद्वार पहुंचे अर्जुन बिजलानी ने बताया कि वह निजी कार्य से देहरादून आए थे। शनिवार शाम उनकी फ्लाइट थी और समय मिलने पर बातचीत के दौरान गंगा स्नान का कार्यक्रम बना।

अर्जुन बिजलानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इससे पहले बनारस में शूटिंग के दौरान गंगा दशहरा के दिन भी उन्हें गंगा स्नान का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि पौष पूर्णिमा जैसे पावन दिन पर मां गंगा में स्नान कर उन्हें विशेष शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

टीवी अभिनेता ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को जीवन में एक बार विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर अवश्य आना चाहिए। यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के सचिव उज्ज्वल पंडित ने अर्जुन बिजलानी को रुद्राक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162739