search

अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों के बीच मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं Jiya Shankar, कौन हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड?

LHC0088 2026-1-3 17:35:26 views 661
  

कौन है जिया शंकर का ब्वॉयफ्रेंड (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मीडिया में काफी समय से जिया शंकर के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा थी। पहले ये कहा जा रहा था कि जिया ने फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान से सगाई कर ली है। हालांकि जिया ने अपने बयान से इन सभी अफवाह को लगाम दिया।

अब जिया ने एक नई फोटो के साथ फैंस के मन में फिर से उत्सुकता पैदा कर दी है। जिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन का हाथ पकड़े हुए आगे चलती हुई नजर आ रही हैं। अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि अगर जिया ने अभिषेक मल्हान के साथ इंगेजमेंट नहीं की है तो फिर स्टोरी में दिखने वाला इंसान कौन है?
जिया शंकर का ब्वॉयफ्रेंड कौन है?

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम जिया ने हाल ही में अपने \“मिस्ट्री मैन\“ के साथ सड़कों पर चलते हुए एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में \“दिल तू जान तू\“ गाना शेयर किया है और साथ में एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया है। हालांकि, उन्होंने वीडियो में दिख रहे उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया है।

यह भी पढ़ें- इस TV एक्ट्रेस के प्यार में गिरफ्तार हैं सुनील शेट्टी के बेटे Ahaan Shetty? एक्टर की टीम ने किया खुलासा

  

बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के अनुसार, जिया का नाम करण धनक के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, करण अमेरिका में हुक्का पार्लर चलाते हैं। साथ ही, वे वेप और कैनबिस कारोबार से जुड़े कानूनी मामलों में भी शामिल हैं। हालांकि, जिया ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले टेली खजाना ने अपने पेज पर ऑफिशियल किया था कि अभिषेक मल्हान और जिया शंकर ने सगाई कर ली है। हालांकि इस खबर के बाद दोनों जिया और अभिषेक ने इसका खंडन किया था।

यह भी पढ़ें- जिया शंकर को किसने किया Kiss? अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों के बीच मिस्ट्री मैन संग फोटो ने मचाया बवाल!
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165253