search

कैथल में छह नए बस क्यू शेल्टर बने, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

LHC0088 2026-1-3 16:57:34 views 1044
  

कैथल में छह नए बस क्यू शेल्टर बने, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत



जागरण संवाददाता, कैथल। नगर परिषद की तरफ से शहर में छह जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं। इनके बनने से आमजन को फायदा होगा। शहर के करनाल रोड पर आइजी कालेज के नजदीक, सेक्टर 19 व 20, अंबाला रोड नाका, जींद रोड बाइपास नाका, शहर के पुराना बस अड्डा पर ये बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं।

यहां बस क्यू शेल्टर बनने से स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ वाहनों का इंतजार करने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

बता दें कि अब कई चौक-चौराहों पर बस क्यू शेल्टर न होने के कारण सर्दी, गर्मी व वर्षा के दिनों में लोगों को काफी दिक्कत आती है। स्कूल व कालेज की छुट्टी होने के कारण विद्यार्थी सड़क पर ही खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं।

नगर परिषद की तरफ से लोगों की सुविधा को देखते हुए बस क्यू शेल्टर अब तक छह जगह पर बना दिए हैं, लोगों की मांग है कि शहर में अन्य चौक-चौराहों पर भी ये बस क्यू शेल्टर बनाए जाएं, ताकि आमजन का सुविधा हो सके।
नप की तरफ से खोले गए हैं कॉमन सर्विस सेंटर

नगर परिषद की तरफ से कामन सर्विस सेंटर भी खोले जा रहे हैं। अब तक सिरटा रोड स्थित वाल्मीकि सदन, न्यू करनाल रोड बालाजी कालोनी, सेक्टर 20 सहित पांच जगहों पर ये सेंटर खोले जा चुके हैं।

हालांकि यहां स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो पाई है, इस कारण लोगों को कामकाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सेंटरों में प्रापर्टी टैक्स, एनडीसी के आब्जेक्शन सहित अन्य कार्यों को लेकर लोगों को घर के नजदीक ही सुविधा मिलनी थी, लेकिन कई सेंटरों पर अभी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके साथ-साथ प्राचीन गेट में अब तक कोठी गेट व रेलवे गेट बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन छह अन्य गेटों का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, इन गेटों को भी शुरू करने के लिए टेंडर लगाने की तैयारी चल रही है।
छह जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं : संदीप

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया कि बस क्यू शेल्टर अब तक छह जगहों पर बनाए जा चुके हैं, अन्य जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए डिमांड आने पर कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ-साथ कामन सर्विस सेंटर भी खोले गए हैं, इन सेंटरों में स्टाफ की नियुक्ति जहां नहीं हुई हैं, वहां जल्द कर दी जाएगी। इन सेंटरों के खुलने से लोगों को घर के नजदीक सुविधा मिलेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164283