search

कुरुक्षेत्र में धूमधाम से मना शाकंभरी जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं ने शाक-सब्जियों से किया मां का भव्य शृंगार

LHC0088 2026-1-3 16:57:23 views 611
  

शाकंभरी जन्मोत्सव बनाते हुए श्रद्धालु (जागरण फोटो)



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। मां शाकंभरी देवी सेवक मंडल की ओर से नरकातारी रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में शनिवार को मां शाकंभरी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली ने भक्तजनों के साथ मुख्यातिथि का स्वागत किया।  

सर्वप्रथम मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने अपनी कुलदेवी मां शाकंभरी देवी, मां शताक्षी देवी, मां भ्रांबरी देवी, मां भीमा देवी और भूरा देव की मूर्तियों को शाक-सब्जियों और फलों की मालाओं से सजा कर श्रृंगार किया। उसके बाद आचार्य पंडित अजय मिश्र व आशुतोष मिश्र ने हवन करवाया। मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र बृजवासी ने श्रद्धालुओं को मां शाकंभरी का महात्म्य सुनाया।

मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शिवालिक पर्वत माला की तलहटी में मां शाकंभरी देवी का सिद्ध दरबार स्थापित है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच कर मां के दर्शन करते हैं।

मां शाकंभरी देवी के भवन से पहले भक्तों को भूरा देव के दर्शन करने होते है। कहा जाता है कि भूरा देव के दर्शनों के बिना मां शाकंभरी देवी यात्रा अपूर्ण मानी जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि मां शाकंभरी देवी की पूजा करने से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं और अन्न की कभी कोई कमी नहीं रहती।
ये हुए कार्यक्रम में शामिल

कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया। इसके बाद भंडारे में लोगों ने सेवा करके प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सारस्वत ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, जजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कपिल शर्मा अमीन, मंदिर के संचालक रामपाल सैनी, जिला पूर्व आयुर्वेद अधिकारी डा. बलवंत मेहला, डा.रविकांत सैनी,राहुल राणा, गुलशन कुमार दहिया, अश्वनी गोसाईं लाडवा, सूरज प्रकाश, अनिल शर्मा, अश्वनी अत्री, मनीष, मुकेश, मदन पाहवा, कुमार सागर, विजय गर्ग, सुखबीर, राज रानी, अंकुश शर्मा, कुणाल शर्मा, रजनीश शर्मा, तरुण अरोड़ा, अक्षय कुमार जांबिया, शक्ति शर्मा, केहर सिंह, बलवान सिंह, संदीप दहिया, जितेंद्र दहिया, राकेश कंसल,अनिता शर्मा, भगवती, श्वेता शर्मा, दयावंती, रेखा, सीमा, कार्तिका, उर्वशी, लवली, नेहा, मीनाक्षी शर्मा, भारती शर्मा, संगीता, शांति देवी, ज्योति शर्मा, कौशल्या, रोशनी देवी, रजनी, पिंकी, सरोज व भावना शामिल रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165403